फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   murder accused police inspector surrender in court

राजू गुप्ता हत्याकांड: 43 दिन बाद आरोपी इनामी दरोगा अनुज सिरोही ने किया सरेंडर

Fri, 04 Jan 2019 12:41 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 04 Jan 2019 12:41 PM IST
विज्ञापन
murder accused police inspector surrender in court
आरोपी एसआई अनुज सिरोही ने सीजेएम कोर्ट में सरेंडर किया - फोटो : अमर उजाला

आगरा के थाना सिकंदरा में थर्ड डिग्री देकर की गई युवक राजू गुप्ता की हत्या के मुख्य आरोपी दरोगा अनुज सिरोही ने शुक्रवार दोपहर को कोर्ट में समर्पण कर दिया। कोर्ट ने उसे जेल भेज दिया है। दो आरोपियों को गिरफ्तार कर पुलिस पहले ही जेल भेज चुकी है। 

विज्ञापन


गैलाना रोड (सिकंदरा) स्थित नरेंद्र एन्क्लेव निवासी राजू गुप्ता की हत्या 22 नवंबर 2018 को सिकंदरा थाने में पीट-पीटकर कर दी गई थी। मुकदमा राजू के पड़ोसी मथुरा के एक विधायक के रिश्तेदार अंशुल प्रताप और विवेक परिहार सहित अन्य पुलिस कर्मियों के खिलाफ दर्ज हुआ था। 
विज्ञापन


बाद में दरोगा अनुज सिरोही का नाम खोला गया था। उसे निलंबित कर दिया गया था। इसके बाद से वह फरार चल रहा था। पुलिस ने पिछले दिनों विवेक परिहार और अंशुल प्रताप को गिरफ्तार कर जेल भजा था। मगर, अनुज सिरोही की गिरफ्तारी नहीं की जा रही थी। वो बुलंदशहर के थाना अगौता स्थित फतेहपुर का रहने वाला है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मृतक की मां ने दिया कोर्ट में प्रार्थना पत्र

murder accused police inspector surrender in court
रोती बिलखती मृतक राजू की मां - फोटो : अमर उजाला

शुक्रवार दोपहर 12 बजे सीजेएम सर्वजीत कुमार सिंह की कोर्ट में आरोपी अनुज सिरोही ने आत्म समर्पण कर दिया। इसके बाद कोर्ट ने उसे 11 जनवरी तक के लिए जेल भेज दिया। आरोपी ने जेल में सुरक्षा के लिए प्रार्थना पत्र भी दिया। 

पुलिस उसे दीवानी स्थित हवालात में ले गई। यहां से उसे दस मिनट बाद जिला जेल लेकर गई। उधर, मृतक राजू की मां रेनूलता गुप्ता ने कोर्ट में बयान कराने के लिए प्रार्थना पत्र दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed