{"_id":"5c73f720bdec2273a67cae8e","slug":"mother-daughters-death-mystery-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आगरा: अब प्रयोगशाला में सुलझेगी मां-बेटियों की मौत की गुत्थी, विसरा सुरक्षित रखा गया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आगरा: अब प्रयोगशाला में सुलझेगी मां-बेटियों की मौत की गुत्थी, विसरा सुरक्षित रखा गया
Mon, 25 Feb 2019 07:39 PM IST
मुकेश कुमार
राजीव शर्मा, अमर उजाला, आगरा
राजीव शर्मा, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 25 Feb 2019 07:39 PM IST
विज्ञापन
मृतक मां-बेटियों के फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा के शाहगंज की पॉश कालोनी पांडव नगर में कारोबारी रोहित धूपड़ की पत्नी रितू (38) और दो बेटियों कायरा (3) और सचिका (6) के शवों का पोस्टमार्टम सोमवार सुबह छह बजे किया गया। इनमें मृत्यु की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी।
विज्ञापन
तीनों का विसरा संरक्षित रखा गया है। अब विधि विज्ञान प्रयोगशाला में विसरा परीक्षण से मौत की गुत्थी सुलझ पाएगी। घटना रविवार को हुई थी। मां और दोनों बेटियां बाथरूम में मृत अवस्था में मिली थीं।
विज्ञापन
माना जा रहा है कि इनकी मौत की वजह गैस गीजर के चलने से बाथरूम में बनी जहरीली गैस रही। मौके पर पुलिस और फील्ड यूनिट को दूसरी ऐसी कोई चीज नहीं मिली, जिससे मौत की कोई और वजह मानी जा सके। माना जा रहा है कि जहरीली गैसों ने इनका दम घुट गया होगा। हालांकि अब सही वजह विसरा परीक्षण के बाद ही साफ हो सकेगी।
विज्ञापन
मामले में पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी गई है। न ही पुलिस ने कोई केस दर्ज किया है। सीओ लोहामंडी चमन सिंह चावड़ा ने बताया कि सूचना के आधार पर पुलिस ने पोस्टमार्टम कराए। आगे की जांच की जा रही है।
दो महीने में आएगी लैब रिपोर्ट
विधि विज्ञान प्रयोगशाला में विसरा परीक्षण में कम से कम 15 दिन लगेंगे। लेकिन प्रयोगशाला मेंविसरा के लंबित प्रकरण बहुत ज्यादा हैं। अगर पुलिस ने लिखा कि इस केस की जांच प्राथमिकता के आधार पर कराई जाए तो भी रिपोर्ट आने में कम से कम दो महीने लगेंगे।
रितू धूपड़ गायत्री पब्लिक स्कूल, शास्त्रीपुरम में टीचर थीं। उनका मायका करहल में हैं। उनके पिता का निधन हो चुका है। मां राजरानी छावड़ा और अन्य रिश्तेदार रविवार देर रात पहुंचे। घटना के बाद कारोबारी के परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में तीनों की मौत का कारण स्पष्ट नहीं है और न ही चोट का निशान है। रिपोर्ट में मौत का समय रविवार दोपहर से शाम के बीच बताया गया है। इस संबंध में एसएसपी अमित पाठक ने बताया कि मौत की वजह के बारे में अभी कुछ नहीं कहा जा सकता है। सभी तरह की जांच पूरी होने के बाद ही तस्वीर साफ होगी।