{"_id":"5a533e524f1c1b1f168b78bd","slug":"mother-accused-of-murdering-son","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आशिक के साथ मिलकर कराई अपने ही बेटे की हत्या, वजह रही ये","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आशिक के साथ मिलकर कराई अपने ही बेटे की हत्या, वजह रही ये
क्राइम डेस्क, अमर उजाला फतेहाबाद (आगरा)
Updated Mon, 08 Jan 2018 05:38 PM IST
विज्ञापन
Murder
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अागरा के फतेहाबाद डौकी क्षेत्र के इकथरा गांव में महिला ने प्रेमी के साथ मिलकर अपने 22 वर्षीय बेटे रवि की हत्या कर दी। युवक का शव खाली पड़े प्लॉट में मिला। हत्या के पीछे संपत्ति पर कब्जे का विवाद बताया जा रहा है। पुलिस ने मृतक के बहनोई की तहरीर पर मां और उसके प्रेमी के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
इकथरा गांव निवासी रवि पुत्र जियालाल शनिवार को मकान के मुकदमे की पैरवी के लिए मथुरा गया था। शाम को करीब 7 बजे उसने पत्नी कविता को फोन करके कहा था कि वह खाना लेकर घर आएगा। उसके करीब एक घंटे बाद पत्नी ने फोन किया, तो रवि का मोबाइल स्विच था।
रात 11 बजे तक कविता ने रवि इंतजार किया। पर, वह घर नहीं पहुंचा। सुबह उसका शव सड़क से करीब 20 मीटर भीतर एक खाली प्लॉट के पास पड़ा मिला।
उसकी गर्दन पर गला घोंट जाने के निशान दिख रहे थे। हत्या से हड़कंप मच गया। सूचना लगते ही एसपी आरए नित्यानंद, सीओ पिनाहट मोहसिन खान, इंस्पेक्टर डौकी तेजबहादुर सिंह फोर्स मौके पर पहुंचे।

बहनोई की तहरीर पर केस
मामले में मृतक के बहनोई अशोक निवासी सेही की तहरीर पर पुलिस ने रवि की मां श्यामवती तथा उसके प्रेमी मुरारी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। इंस्पेक्टर तेजबहादुर सिंह ने बताया कि फौरी तौर पर सामने आया है कि हत्या के पीछे मथुरा का मकान है, जिसे रवि की मां अपने प्रेमी की मदद से बेचना चाहती थी।
रवि ने इस पर स्थगनादेश ले रखा था। बताया जाता है कि रवि के पिता जियालाल ने गांव इकथरा की जमीन बेचकर कई साल पहले मथुरा जाकर रह रहे थे। जहां उन्होंने एक मकान खरीद लिया था। जियालाल की मौत के बाद श्यामवती मुरारी लाल नामक युवक के साथ रहने लगी, जिससे क्षुब्ध होकर रवि गांव इकथरा वापस आकर रहने लगा।
आरोप है कि श्यामवती उस मकान को बेचना चाहती थी, जिसके खिलाफ रवि ने अदालत से स्टे ले रखा था। इसी बीच शनिवार रात रवि की हत्या हो गई। मामले की जांच की जा रही है।