{"_id":"58efcf3f4f1c1b9f36cf8f24","slug":"mlamlamla","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधायक की पुत्रवधू से घर के बाहर लूट की कोशिश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
विधायक की पुत्रवधू से घर के बाहर लूट की कोशिश

Updated Fri, 14 Apr 2017 12:49 AM IST
विज्ञापन
विधायक की पुत्रवधू से घर के बाहर लूट की कोशिश
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर में बेखौफ बाइकर्स गैंग ने ओल्ड ईदगाह कालोनी में गुरुवार सुबह 11:10 बजे खेरागढ़ से भाजपा विधायक महेश गोयल की पुत्रवधू शिल्पी गोयल के गले पर झपट्टा मारकर चेन लूट का प्रयास किया। बदमाश के हाथ में उनका दुपट्टा आया। वह चेन नहीं लूट पाया। इससे शिल्पी सहम गईं। विधायक के घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में वारदात कैद हो गई। पुलिस ने फुटेज कब्जे में ले लिए हैं।
विधायक महेश गोयल की ओल्ड ईदगाह कालोनी में पुलिस चौकी से 400 मीटर की दूरी पर कोठी है। विधायक लखनऊ गए हैं। बेटे दीपक गोयल व्यापार देखते हैं। वह भी सुबह कालोनी में काम से गए थे। शिल्पी गोयल घर के बाहर सब्जी ले रही थीं। कोठी से 50 मीटर की दूरी पर लाल रंग की बाइक पर सवार एक बदमाश मौके की तलाश में खड़ा था। इसी बीच वहां फल बेचने वाला आ गया। शिल्पी उसके पास सड़क की तरफ आईं तभी बदमाश बाइक को टर्न कर शिल्पी की तरफ तेजी से आया। उसने उनके गले पर झपट्टा मारा, लेकिन उसके हाथ में सोने की चेन नहीं, बल्कि दुपट्टा आ गया। शिल्पी गिरने से बचीं। बदमाश तेजी से भाग निकला। सब्जी विक्रेता बबलू ने उसका पीछा भी किया। सूचना पर ईदगाह चौकी इंचार्ज पहुुंच गए। बदमाश को नहीं पकड़ा जा सका। तकरीबन एक घंटे बाद एसपी सिटी सुशील घुले भी आए। उन्होंने जांच की।
सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ लुटेरा
विधायक निवास के गेट पर लगे सीसीटीवी कैमरे में लुटेरा कैद हो गया। इसमें नजर आ रहा है कि लुटेरा पहले बाइक से विधायक के घर से आगे निकलता है। वह पेड़ के नीचे खड़ा हो जाता है। विधायक की पुत्रवधू के अपने हाथ की ओर आने का इंतजार करता है। एक बार शिल्पी आती हैं तो वह बाइक घुमाता है, लेकिन शिल्पी फिर से गेट की तरफ आ गईं। इस पर बदमाश ने बाइक वापस घुमाकर खड़ी कर ली। दस मिनट तक मौके का इंतजार करता है। बाद में शिल्पी दोबारा रोड की तरफ आईं तो बदमाश ने झपट्टा मारा।
विज्ञापन
कालोनी के लोगों में दहशत का माहौल
ओल्ड ईदगाह कालोनी में हुई वारदात से लोग सहम गए। लोगों ने बताया कि जिस वक्त बदमाश ने वारदात की उस वक्त दो ठेल वाले, विधायक के पड़ोसी, एक महिला और स्कूटर पर दो युवक भी निकलकर जा रहे थे। बदमाश ने अपना चेहरा भी खोल रखा था। झपट्टा मारने के दौरान बदमाश की बाइक भी डिसबैलेंस हो गई थी। मगर, वह भाग निकला। कालोनी में पुलिस की पिकेट नहीं रहती है। लोगों में इससे दहशत है।
लखनऊ से दी पुलिस को जानकारी
दीपक गोयल ने पिता को घटना की जानकारी फोन से दी। विधायक महेश गोयल लखनऊ गए थे। उन्होंने फोन से घटना की जानकारी पुलिस अधिकारियों को दी।
कालोनी में छह महीने पहले हुई थी चोरी
विधायक के घर के पड़ोस में डेयरी व्यवसायी के यहां पर चोरी हुई थी। इस घटना का पुलिस अब तक खुलासा नहीं कर सकी है। अब बदमाशों ने एक और वारदात की।
ओल्ड ईदगाह कालोनी में बाइक सवार एक बदमाश ने लूट का प्रयास किया था। बदमाश की तलाश की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज से बदमाश की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।
सुशील घुले, एसपी सिटी
विधायक का परिवार नहीं सुरक्षित तो जनता कैसे रहेगी
आगरा। पुलिस के नकारापन से शहर में बाइकर्स गैंग बेखौफ हो गया है। महिलाओं के साथ चेन और पर्स लूट आम बात हो गई है। घर में भी सुरक्षित नहीं हैं। ओल्ड ईदगाह कालोनी में घर के बाहर भाजपा की पुत्रवधू से हुई लूट की कोशिश के बाद लोगों का एक ही सवाल था जब सत्ताधारी पार्टी के विधायक का परिवार ही सुरक्षित नहीं तो आम जनता कैसे रहेगी।
गर्मी में बढ़ गया अधिक खतरा
बाइकर्स गैंग गर्मी का फायदा उठा रहा है। कालोनी के सुनसान रास्ते उनके लिए मुफीद साबित हो रहे हैं। खाली रास्तों में वारदात करके भागने में भी आसानी रहती है। सबसे ज्यादा वारदात सदर, रकाबगंज, न्यू आगरा, सिकंदरा क्षेत्र में हो रही हैं।
वारदात दर वारदात
- 26 मार्च : हरीपर्वत के लता कुंज में हैंडीक्राफ्ट कारोबारी के यहां डकैती। आज तक खुलासा नहीं हो सका है।
- 27 मार्च : वृंदावन के श्री रंगजी मंदिर के महंत की बेटी और दामाद पर शाहगंज में हमला। अपराधी नहीं पकड़े।
- 30 मार्च : खेरागढ़ के महुआखेड़ा में बदमाशोें ने खेत पर सो रहे किसान और उसकी पत्नी को बंधक बना फसल और ट्रैक्टर ट्राली लूटी।
- 1 अप्रैल : थाना नाई की मंडी के सामने दो बाइक सवारों ने कार पंक्चर करके कार से 5.5 लाख से भरा बैग उड़ाया।
- 2 अप्रैल : आगरा-जयपुर हाइवे पर लेदर पार्क के समीप बाइकर्स गैंग ने किराना व्यापारी से 50 हजार और मोबाइल लूटा।
- 3 अप्रैल : शाहदरा में ट्रांसपोर्ट कंपनी में घुसकर दो बदमाशों ने कर्मचारी को बंधक बनाकर 70 हजार रुपये लूटे।
- 5 अप्रैल : ताजगंज के गोबर चौकी में दो संप्रदाय के लोगों के बीच बवाल। पुलिस के पहुंचने पर बलवाई फरार।