फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   missing man found dead in etawah

इटावा में मिला शिकोहाबाद से लापता दुकानदार का शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

Fri, 22 Mar 2019 01:48 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 22 Mar 2019 01:48 PM IST
विज्ञापन
missing man found dead in etawah
प्रतीकात्मक तस्वीर
फिरोजाबाद जिले के रहने वाले एक युवक का शव इटावा के थाना बलरई क्षेत्र में मिला है। सूचना मिलने के बाद परिजन इटावा पहुंच गए हैं। उन्होंने हत्या की आशंका जताई है, वहीं शव का पोस्टमार्टम कराकर पुलिस जांच में जुट गई है। 
विज्ञापन


शिकोहाबाद निवासी अतुल जैन की कस्बा में स्टेशनरी की दुकान है। वो यहां अपने भाई के साथ बैठते थे। होली को दो दिन पहले अतुल जैन अचानक गायब हो गए। परिजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन उनका कोई पता नहीं चल सका। 
विज्ञापन


परिजनों ने थाना शिकोहाबाद में अतुल जैन की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। गुरुवार शाम को परिजनों को सूचना मिली कि अतुल जैन का शव इटावा के बलरई क्षेत्र में मिला। इस पर परिजन वहां पहुंचे और उन्होंने शव की शनाख्त की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजनों के अनुसार अतुल के शरीर चोट के निशान हैं। इससे उन्होंने ने हत्या की आशंका जताई है। फिलहाल पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव को परिजन के सुपुर्द कर दिया है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed