{"_id":"5d0c809c8ebc3e34831cea6c","slug":"miscreants-looted-sales-manager-outside-of-atm-in-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पहले मांगी मदद, फिर एटीएम के बाहर तमंचा तानकर सेल्स मैनेजर को लूटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
पहले मांगी मदद, फिर एटीएम के बाहर तमंचा तानकर सेल्स मैनेजर को लूटा
Fri, 21 Jun 2019 12:31 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Fri, 21 Jun 2019 12:31 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
आगरा के एमजी रोड पर साईं की तकिया चौराहा स्थित एटीएम में बुधवार रात को रुपये जमा करने आए आरओ कंपनी के सेल्स मैनेजर को दो बदमाशों ने लूट लिया। उनसे पहले एटीएम के बाहर खड़े एक बदमाश ने मदद मांगी, बाद में उसका साथी आ गया।
बदमाश ने तमंचा तानकर जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद बदमाश सात हजार रुपये, एटीएम कार्ड और मोबाइल कब्जे में लेकर फरार हो गए। कुछ देर में एटीएम कार्ड से भी नौ हजार रुपये निकाल लिए। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी है।
थाना रकाबगंज क्षेत्र के मोहनपुरा निवासी मुकेश कुमार ड्यूटी खत्म करके बुधवार रात नौ बजे साईं की तकिया स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा के एटीएम में रुपये जमा करने आए थे। मुकेश ने बताया कि किसी कारण मशीन में रकम जमा नहीं हो सकी।

Trending Videos
मदद के बहाने लूटा
वो बाहर आकर खड़े हो गए। तभी एक युवक आया। उसने कहा कि वो गोरखपुर से आया है। रुपये खत्म हो गए हैं। कुछ रुपये खाने के लिए दे दो। अभी वो उससे बात कर ही रहे थे कि एटीएम केबिन से एक युवक बाहर आया।
उसने मुकेश से कहा कि अब रकम जमा हो जाएगी। आप, एक बार और देख लो। इस पर मुकेश ने एटीएम में जाकर अपना कार्ड लगाया। इसी बीच युवक ने पीछे खड़े होकर उनका पिन नंबर देख लिया। मगर, इस बार भी रकम नहीं निकली।
मुकेश के बाहर आने पर पहले वाला युवक फिर मिल गया। वो रुपये मांगने लगा। तभी अंदर से दूसरा युवक बाहर आया। दोनों मुकेश को बहाने से एटीएम के बराबर में खाली जगह में ले गए। एक ने तमंचा निकालकर तान दिया तो दूसरा चाकू दिखाने लगा।

विरोध पर दी धमकी
मुकेश के विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद बदमाश सात हजार रुपये, मोबाइल और एटीएम कार्ड लूटकर फरार हो गए। आधा घंटे में उनके एटीएम कार्ड से नौ हजार रुपये भी निकाल लिए।
जिस समय बदमाश लूटपाट कर रहे थे, उस समय एटीएम के अंदर बैठा गार्ड खाना खा रहा था। पीड़ित ने गुरुवार थाना रकाबगंज में तहरीर दी है। पुलिस ने एटीएम के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज लिए हैं। इनमें दो बदमाश साफ नजर आ रहे हैं।