{"_id":"5fca25ce8ebc3ecfd30b258c","slug":"minor-girl-misdeed-and-murder-case-sit-investigate-case-ssp-meets-with-family","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दुष्कर्म के बाद बच्ची की हत्या प्रकरणः एसआईटी ने शुरू की जांच, पीड़ित परिवार से मिले एसएसपी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
दुष्कर्म के बाद बच्ची की हत्या प्रकरणः एसआईटी ने शुरू की जांच, पीड़ित परिवार से मिले एसएसपी
Fri, 04 Dec 2020 05:36 PM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा-वृंदावन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा-वृंदावन
Published by: Abhishek Saxena
Updated Fri, 04 Dec 2020 05:36 PM IST
सार
- मृतक बालिका के परिजनों से की मुलाकात
- एसएसपी और सीडीओ की मौजूदगी अब तक की जांच पड़ताल की हुई विवेचना
विज्ञापन
एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वृंदावन में सुनरख के जंगल में आठ साल की बालिका की दुष्कर्म बाद हत्या के मामले में गठित एसआईटी वृंदावन पहुंची। एसएसपी और सीडीओ की मौजूदगी में इस मामले में अब तक की जांच की जानकारी ली गई। पीड़ित परिवार से भी मुलाकात करते हुए सरकारी मदद का भरोसा दिया गया।
शुक्रवार को वृंदावन पहुंची एसआईटी ने आठ साल की बालिका की दुष्कर्म के बाद हत्या के मामले में अब तक की प्रगति एसएसपी के समक्ष प्रस्तुत की। 26 नवंबर को सुनरख के जंगल में लापता हुई आठ साल की बालिका के 27 नवंबर को नग्न अवस्था में शव मिलने के मामले में एसएसपी ने एसआईटी का गठन किया था। इस मामले में अब तक की जांच पड़ताल की समीक्षा एसएसपी ने पुलिस चौकी रमणरेती में की। यहां मृतक बालिका के परिजनों से भी एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने मुलाकात की।
परिजनों को इस मामले में निष्पक्ष जांच का भरोसा देते हुए कहा कि वे किसी प्रकार की कोई भी जानकारी कभी भी देना चाहें तो एसआईटी प्रभारी और क्षेत्राधिकारी सदर रमेश तिवारी को सीधे दे सकते हैं। इसके अलावा भी कोई व्यक्ति इस मामले में कोई भी सूचना उन्हें सीधे दे सकता है।

इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी नितिन गौड़ ने परिजनों को भरोसा दिया कि उन्हें हर संभव मदद प्रदेश सरकार से मिलेगी। इसकी प्रक्रिया शुरू हो गई है। इस दौरान एसओजी सहित सुरक्षा और जांच से जुड़ी विभिन्न एजेंसियों के अधिकारी मौजूद रहे।
गौरतलब है कि वृंदावन में मल्टी स्टोरी पार्किंग के पास सुनरख गांव के जंगल में 27 नवंबर को सुबह सात बजे एक गांव से लापता आठ वर्षीय बालिका का शव मिला था। दुष्कर्म के बाद बालिका की गला दबाकर हत्या की गई थी। इस मामले में एक व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार किया, जो उसी जंगल में घूमता रहता था। बच्ची के परिजनों ने उस पर शक जताया था।
संबंधित खबरः दुष्कर्म के बाद बच्ची की हत्या प्रकरणः परिवार की चेतावनी के बाद जांच में आई तेजी, क्राइम सीन रिक्रिएशन करेगी पुलिस!
संबंधित खबरः बच्ची की दुष्कर्म के बाद हत्या प्रकरणः परिवार से मिले मायावती के दूत, योगी सरकार पर बोला हमला
पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार उसके नाजुक अंग में गंभीर चोटें आईं, जिनसे आशंका है कि दरिंदे ने उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया। पुलिस पकड़े गए
आरोपी के दरिंदा होने की आशंका जता रही है।