फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   minor girl in firozabad raped by man

कक्षा छह की छात्रा को बहलाकर खेत में ले गया दरिंदा, चीख सुनकर आए लोग

Sat, 26 Aug 2017 08:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला मक्खनपुर (फिरोजाबाद)
ब्यूरो/अमर उजाला मक्खनपुर (फिरोजाबाद) Updated Sat, 26 Aug 2017 08:34 PM IST
विज्ञापन
minor girl in firozabad raped by man
minor rape
स्कूल जा रही दलित छात्रा के साथ बाइक सवार युवक ने बाजरा के खेत में ले जाकर दुष्कर्म किया। छात्रा की चीख सुनकर राहगीर पहुंच गए। इस पर युवक बाइक छोड़कर भाग निकला। घी से भरा एक डिब्बा भी बरामद किया है। पुलिस ने पीड़ित छात्रा का मेडिकल कराया है। हालांकि पुलिस ने दुष्कर्म की बात से इनकार भी किया है।  
विज्ञापन


फिरोजाबाद के थाना मक्खनपुर के एक गांव निवासी छात्रा उच्च प्राथमिक स्कूल में कक्षा छह की छात्रा है। शनिवार सुबह वह स्कूल जाने के लिए सवा आठ बजे निकली थी। गांव से करीब आधा किलोमीटर दूर स्थित ईंट भट्ठा के करीब बाइक सवार युवक ने उसे रोक लिया। बहला फुसला कर बाजरा के खेत में ले गया और दुष्कर्म किया। 
विज्ञापन


छात्रा ने शोर मचाया तो राहगीर पहुंच गए। उन्हें देख युवक बाइक छोड़कर भाग निकला। सूचना पर परिवारीजन पहुंच गए। पुलिस दो घंटे बाद आई। पुलिस ने छात्रा का मेडिकल कराया है। प्रभारी निरीक्षक मक्खनपुर ध्यान सिंह ने कहा कि छात्रा के साथ दुष्कर्म नहीं हुआ है, दुष्कर्म का प्रयास किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़ित परिवार की तहरीर के आधार पर पास्को एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर लिया है। युवक की बाइक एवं एक घी का डिब्बा बरामद किया है। आरोपी युवक थाना बसई मोहम्मदपुर के गांव नगला उदी निवासी रामशंकर की तलाश की जा रही है।

दो घंटे बाद पहुंची पुलिस

दलित छात्रा के साथ दुष्कर्म की सूचना परिजनों एवं राहगीरों ने सुबह करीब 8.40 बजे के करीब डायल 100 के साथ थाना पुलिस को दी। दो लोगों ने थानाध्यक्ष मक्खनपुर को तीन बार फोन किया। इसके बाद एसएसपी को जानकारी दी। तब जाकर दो घंटे बाद पुलिस मौके पर पहुंची।

छात्रा का मेडिकल कराने को थाना पुलिस जिला अस्पताल लाई, तो महिला अस्पताल में महिला चिकित्सक नहीं थी। महिला अस्पातल पहुंचे बसपा नेताओं ने डीएम नेहा शर्मा को जानकारी दी। डीएम के हस्तक्षेप के बाद छात्रा का मेडिकल हो सका। टूंडला से महिला चिकित्सक को भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed