फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   minor girl in etah raped by minor boy

खेत पर जा रही नाबालिग की नाबालिग ने ही लूट ली आबरू

Thu, 27 Jul 2017 07:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सहावर/सिढ़पुरा (एटा)
ब्यूरो/अमर उजाला सहावर/सिढ़पुरा (एटा) Updated Thu, 27 Jul 2017 07:22 PM IST
विज्ञापन
minor girl in etah raped by minor boy
rape
एटा के सहावर क्षेत्र में खेत पर जा रही किशोरी के साथ एक किशोर ने दुष्कर्म किया। इसकी रिपोर्ट भाई की शिकायत पर दर्ज कर ली। आरोपी किशोर को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। एक अन्य घटना सिढ़पुरा क्षेत्र में हुई। इसमें किशोरी ने दुष्कर्म कर जान से मारने की तहरीर आरोपियों के खिलाफ पुलिस को दी है।
विज्ञापन


बताया गया है कि सहावर क्षेत्र में एक किशोरी बुधवार की देर शाम खेत पर जा रही थी। खेत पर किशोर ने उसे पकड़ लिया। किशोरी ने बचने का काफी प्रयास किया, लेकिन उसके प्रयास विफल ही रहे। किशोर ने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया और मौके से फरार हो गया। 
विज्ञापन


मामले की जानकारी किशोरी ने परिवारीजनों को दी। किशोरी के भाई ने पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने आरोपी किशोर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। आरोपी किशोर को पुलिस ने कस्बे से हिरासत में ले लिया। पुलिस ने किशोरी का चिकित्सीय परीक्षण कराया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सिढ़पुरा क्षेत्र में किशोरी ने आरोप लगाया कि ग्राम किलानी निवासी जितेंद्र व किशन सिंह तथा उनके साथियों ने गुरुवार की सुबह शौच जाते समय उसे पकड़ लिया। जितेंद्र ने उसके साथ दुष्कर्म किया और उसे जान से मारने का प्रयास किया। वह किसी तरह से बचकर घर पहुंची। परिवारीजनों ने पुलिस को सूचना दी और घटना की जानकारी दी। मामले की तहरीर आरोपियों के खिलाफ पुलिस को दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed