{"_id":"5c78d93fbdec224e1b7f79c3","slug":"mining-mafia-beaten-forest-worker-in-police-station-of-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आगरा: थाना परिसर में वनकर्मी को पीटकर भाग गया खनन माफिया, देखती रही पुलिस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आगरा: थाना परिसर में वनकर्मी को पीटकर भाग गया खनन माफिया, देखती रही पुलिस
Fri, 01 Mar 2019 12:33 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Fri, 01 Mar 2019 12:33 PM IST
विज्ञापन
थाने में वनकर्मी को पीटता खनन माफिया
आगरा के पिनाहट क्षेत्र में खनन माफिया और उनके गुर्गे कितने बेखौफ हो गए हैं। गुरुवार को इसकी बानगी पिनाहट थाने में देखने को मिली। जहां वनकर्मियों ने बालू के अवैध खनन के आरोप में ट्रैक्टर ट्राली को चालक समेत पकड़कर ले आए, तो चालक का भाई भी पहुंच गया। आरोप है कि उसने वनकर्मी के साथ थाना परिसर में ही मारपीट की। इसके बाद थाने से भाग निकला। पुलिस घटना को थाना परिसर से बाहर का बता रही है।
वन विभाग की टीम गुरुवार दोपहर करीब तीन बजे विप्रावली में बालू का अवैध खनन करके ले जाते समय ट्रैक्टर ट्राली को चालक समेत समेत पकड़ लिया। ट्राली और चालक को लेकर वन कर्मी पिनाहट थाने पहुंचे। आरोप है कि तभी चालक का भाई पप्पू उर्फ विजय बहादुर निवासी देवगढ़ थाने आया। उसने आते ही वन कर्मी जितेंद्र की वर्दी पकड़ कर मारपीट कर दी।
इस दौरान सिपाही बीच बचाव करने दौड़े, तो वह थाने से भाग निकला। वनकर्मी जितेंद्र ने घटना की तहरीर थाने में दी है। वनकर्मियों ने बताया कि ट्रैक्टर ट्राली को बालू के अवैध खनन की सूचना पर घेराबंदी कर विप्रावली तिकोनिया पर पकड़ा गया था। ट्रैक्टर पर दो लोग सवार थे। टीम के पहुंचने पर दूसरा व्यक्ति कूदकर भाग निकला।

Trending Videos
वन कर्मी ने दी तहरीर
चालक ने अपना नाम राजू निवासी देवगढ़ बताया है। बताया कि मारपीट करने वाला युवक बालू की दुकान भी चलाता है। मामले में रेंजर बाह अमित सिसौदिया ने बताया कि अवैध खनन के मामले में चालक और ट्रैक्टर पकड़ा गया है। इस पर ही खनन माफिया ने वनकर्मी के साथ मारपीट की। इसकी तहरीर दे दी गई है।
एसओ शेर सिंह ने बताया कि घटना थाना परिसर के बाहर हुई है। जिसका मुकदमा दर्जकर कार्रवाई की जा रही है। वहीं बालू विक्रेता का कहना है कि ट्रैक्टर में बालू दुकान से भरकर जा रही थी। वनकर्मी अवैध खनन का आरोप लगाकर उसके भाई के साथ मारपीट की है।