फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   mentally ill 11 year old girl sexual harassment by young man in etah

एटा में शर्मनाक वारदात, मानसिक रूप से बीमार 11 साल की बच्ची से दुष्कर्म

Fri, 04 Jan 2019 04:38 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला एटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला एटा Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 04 Jan 2019 04:38 PM IST
विज्ञापन
mentally ill 11 year old girl sexual harassment by young man in etah
सांकेतिक तस्वीर

एटा जिले में शर्मनाक मामला सामने आया है। यहां एक मानसिक रूप से बीमार 11 वर्षीय बच्ची के साथ युवक ने दुष्कर्म किया। पीड़ित बच्ची के परिजनों ने थाना कोतवाली देहात में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने बच्ची को मेडिकल परीक्षण कराया। घटना के बाद आरोपी फरार है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। 

विज्ञापन

      
थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली 11 वर्षीय बच्ची मानसिक बीमार है। घटना गुरुवार दोपहर की है। गांव का 22 वर्षीय युवक कालीचरन बच्ची को एक खाली पड़े मकान में बहला फुसलाकर ले गया। जहां आरोपी युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया। 
विज्ञापन


घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी युवक बच्ची को मकान के अंदर छोड़कर फरार हो गया। कुछ समय बाद पीड़ित बच्ची किसी तरह घर पहुंची और घटना से परिजनों को बताई। इससे परिजनों में आक्रोश पनप गया और वे बच्ची को लेकर थाने पहुंचे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने पीड़ित बच्ची को पहले तो उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। मामले की रिपोर्ट बच्ची के परिजनों ने थाना कोतवाली देहात में दर्ज कराई है। आरोपी फरार है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। 

       
अपर पुलिस अधीक्षक संजय कुमार ने बताया कि घटना के बाद आरोपी युवक गांव छोड़कर कहीं भाग गया है। जिसकी तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। जल्द ही आरोपी को पकड़कर जेल भेजा जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed