फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Men gang-raped women, Make video and threat to share on social media

युवती से गैंगरेप कर बनाई वीडियो, सोशल मीडिया पर शेयर करने की दी धमकी

Sat, 17 Jun 2017 03:36 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला,आगरा
ब्यूरो/ अमर उजाला,आगरा Updated Sat, 17 Jun 2017 03:36 AM IST
विज्ञापन
Men gang-raped women, Make video and threat to share on social media
gangrape

ताजगंज क्षेत्र की दलित युवती के साथ चार युवकों ने सामुहिक दुराचार कर वीडियो रिकार्डिंग बना ली। इसे सोशल मीडिया पर शेयर करने की धमकी देकर एक आरोपी ने महीनो तक उसका यौन शोषण किया। युवती ने अब सिकंदरा थाना में चारों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज करा दी है। एक आरोपी ने उससे प्यार का नाटक किया। इसी दौरान उसकी नगर निगम में लिपिक की नौकरी लगवाने के नाम पर उससे एक लाख रुपये भी हड़प लिए।  

विज्ञापन


युवती ने बताया कि 2015 में सदर क्षेत्र स्थित मोबाइल की दुकान पर कि वह सेल्स एग्जीक्यूटिव की नौकरी करती थी। तभी एजेंसी संचालक पवन वर्मा निवासी मारुति प्रवासन, सदर से उसकी दोस्ती हो गई।  पवन ने उसे दो सिमकार्ड दिए, जिस पर उससे बात करता था। कुछ दिन बाद ही वह प्रेम विवाह करने की बात कहने लगा। उसने मना किया, लेकिन वह शादी की जिद पर अड़ गया। इस पर उसने हां कर दी। एक दिन पवन उसे अपने घर ले गया।
विज्ञापन


आरोप है कि उसके साथ शारीरिक संबंध बना लिए। विरोध करने पर जल्द शादी की कहने लगा। इसके बाद पवन ने उसकी नगर निगम में क्लर्क की नौकरी लगवाने का आश्वासन दिया। अपने मित्र अनिल उर्फ गेंदा (पीर कल्याणी) और गगन चौधरी (बोदला) से मिलवाया। दोनों की नगर निगम के अधिकारियों से साठगांठ होने का भरोसा दिलाया। 3.5 लाख रुपयों की मांग की। 17 नवंबर 2016 को एडवांस के रूप में एक लाख रुपये के चेक भी ले लिए। नौकरी नहीं लगने पर जब उसने रुपयों की मांग की तो टालमटोल करने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो मई को पवन युवती के पास आया। एक लाख रुपये वापस दिलाने की बात कहकर उसे कारगिल स्थित दोस्त धीरज के कार्यालय पर ले गया। अनिल और गगन ने उसे कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया। इससे वह बेहोश हो गई। इसके बाद चारों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। वीडियो भी बना ली। होश में आने पर पुलिस से शिकायत करने की कहने पर आरोपियों ने मारपीट के बाद परिवार को जान से मारने की धमकी दी। वीडियो शेयर कर बदनाम करने की धमकी देने लगे।


इसके बाद पवन उसका शोषण करने लगा। वह दहशत में आ गई थी। दो दिन पहले पीड़िता ने एसएसपी आफिस में शिकायत की। थाना सिकंदरा में गैंग रेप सहित अन्य धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया गया। सीओ हरीपर्वत एएसपी श्लोक कुमार का कहना है कि पीड़िता का मेडिकल कराया जा रहा है। जांच के बाद आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed