{"_id":"5cd4fd36bdec2207476e2292","slug":"mbbs-girl-student-body-found-hanging-in-medical-college-mathura","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मेडिकल कॉलेज में पंखे से लटका मिला एमबीबीएस की छात्रा का शव, पुलिस जांच में जुटी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
मेडिकल कॉलेज में पंखे से लटका मिला एमबीबीएस की छात्रा का शव, पुलिस जांच में जुटी
Fri, 10 May 2019 11:37 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Fri, 10 May 2019 11:37 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली-आगरा हाईवे पर स्थित मेडिकल कालेज के मनोरंजन कक्ष में एमबीबीएस द्वितीय वर्ष की छात्रा अंजली ( 21) ने आत्महत्या कर ली। उसका शव मनोरंजन कक्ष के पंखे से लटका मिला। छात्रा ने चुनरी से फंदा बनाया था। पुलिस ने गेट तोड़कर शव को बाहर निकाला। मौके पर कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने इसे आत्महत्या का ही मामला बताया है। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी मिल गया है। अंजली के परिजनों ने आत्महत्या की वजह की जांच की मांग की है।
मैनपुरी के कस्बा करहल के मोहल्ला बाजार निवासी मुकेश यादव की पुत्री अंजली यादव (21) केडी मेडिकल कॉलेज के छात्रावास में कक्ष संख्या 28 में सहेली मंजू के साथ रह रही थी। गुरुवार सुबह अंजली के कमरे में न मिलने की अंजू की सूचना पर कॉलेज स्टाफ ने तलाश शुरु की तो शाम को मनोरंजन कक्ष में शव लटका मिला। तब तक अंजली के परिजन भी आ चुके थे। उनके सामने ही पुलिस ने कक्ष का गेट तोड़कर शव निकाला। फील्ड यूनिट ने मौके से नमूने लिए।

जांच कमेटी गठित कर दी है, तह तक जाएंगे - मनोज अग्रवाल
केडी मेडिकल कॉलेज के निदेशक मनोज अग्रवाल का कहना है कि छात्रा अंजली की खुदकुशी के मामले में कॉलेज प्रशासन ने जांच कमेटी गठित कर दी है। हम घटना की तह तक जाएंगे। अभी तक की पड़ताल में यह बात सामने आई है कि छात्रा तनाव में थी। वह पढ़ाई में होशियार थी लेकिन उसे परीक्षा का कुछ भय ( एग्जाम फोबिया ) था। परीक्षा का परिणाम एक महीने बाद आना है। इसे लेकर तनाव में थी।
सीसीटीवी फुटेज से पता चला है कि उसने बुधवार की रात खुदकुशी की। फुटेज में नजर आ रहा है कि वह रात लगभग सवा दो बजे मनोरंजन कक्ष में गई, बाहर से स्टूल ले गई, चुनरी से फंदा बनाया, गेट बंद कर दिया। गुरुवार को उसकी तलाश की जा रही थी। शाम को सफाईकर्मी ने बताया कि मनोरंजन कक्ष का दरवाजा बंद है।
किसी ने झांककर अंदर देखा तो अंजली का शव फंदे से लटका था। उसके परिजन आ चुके थे। उनके सामने ही पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव नीचे उतारा। परिजनों के कहने पर फील्ड यूनिट को भी बुला लिया गया।