फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   mba pass thief set gps in luxury car of former minister for stealing in agra

एमबीए पास चोर के निशाने पर थीं पूर्व मंत्री और उद्यमी की लग्जरी कार, अहमदाबाद से हुआ गिरफ्तार

Fri, 25 Sep 2020 12:09 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 25 Sep 2020 12:09 AM IST
सार

  • पूर्व मंत्री की लग्जरी कार चुराने को हाईटेक चोर ने लगाया जीपीएस, चीनी मशीन से बनाई नकली चाबी
  • अहमदाबाद में चोर के पकड़े जाने के बाद हुआ खुलासा, वर्कशॉप में घुसकर चोरी के लिए लगाए थे कारों में जीपीएस

विज्ञापन
mba pass thief set gps in luxury car of former minister for stealing in agra
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के सिकंदरा क्षेत्र में रह रहे एक पूर्व मंत्री और उद्यमी की लग्जरी कार एक चोर के निशाने पर थी। उसने कारों को चोरी करने के लिए जीपीएस लगा दिया था। डाटा चोरी करके नकली चाबी भी तैयार कर ली थी। लेकिन इससे पहले ही चोर अहमदाबाद में पकड़ लिया गया। क्राइम ब्रांच की पूछताछ में उसने यह खुलासा किया। सिकंदरा पुलिस ने पूर्व मंत्री और उद्यमी को जानकारी दी। इसके बाद कारों से जीपीएस हटा दिया गया।

विज्ञापन


अहमदाबाद क्राइम ब्रांच ने जयपुर के प्रहलादपुर निवासी सत्येंद्र शेखावत को गिरफ्तार किया है। सत्येंद्र लग्जरी कारों की चोरी करता है। इसके लिए एक मशीन से इलेक्ट्रॉनिक चाबी तैयार करता था। उसके पास से पांच जीपीएस (ग्लोबल पाजीशनिंग सिस्टम) और उपकरण बरामद हुए। 
विज्ञापन



पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह आगरा, जोधपुर और जैसलमेर भी जा चुका है। यहां पर कई कारों को चोरी करने के लिए चिह्नत किया था। थाना सिकंदरा के प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार ने बताया कि अहमदाबाद पुलिस से जानकारी मिलने पर दोनों गाड़ियों के मालिक को बताया था। इसके बाद कारों से उन्होंने जीपीएस हटा दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

चीन से मंगवाई थी चाबी बनाने की मशीन

गिरफ्तार चोर सत्येंद्र एमबीए पास है। उसने ऑनलाइन आर्डर कर चीन से दो लाख रुपये में इलेक्ट्रॉनिक चाबी बनाने की मशीन मंगवाई थी। इस मशीन से स्कॉर्पियो और फोरच्यूनर की चाबी तैयार कर लेता था। इसके बाद मौका पाकर गाड़ी में जीपीएस लगाता है। लोकेशन लेता रहता है। वर्कशॉप में जिस गाड़ी को चुराना है, उसी तरह की दूसरी गाड़ी को लेकर जाता था। 

लंच में डाटा स्कैनर मशीन लगा देता था। चाबी से डाटा चोरी करता था। इसके बाद दूसरी चाबी तैयार कर लेता था। मौका पाकर कार चोरी करके राजस्थान ले जाता है। यहां पर कारों को डोडा या अफीम तस्करों को बेच देता था। वह दिल्ली, मुंबई, जयपुर और अहमदाबाद में एसयूवी गाड़ियां चोरी कर चुका है। 11 साल से कारों को चोरी कर रहा है।

सिकंदरा में पकड़ा जा चुका है गैंग

सिकंदरा में चार साल पहले कारों के ताले खोलकर चोरी करने वाला गैंग पकड़ा जा चुका है। गैंग के सदस्य उपकरणों की मदद से ताला खोलते थे। इसके बाद कार को आधे से कम कीमत में बेच देते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed