{"_id":"dc04c30688266ba8e49631eb077a3c28","slug":"maut-par-bval-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अशोक विहार में विवाहिता की मौत पर बवाल ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अशोक विहार में विवाहिता की मौत पर बवाल
ब्यूरो, अमर उजाला
Updated Sun, 18 Oct 2015 01:59 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टेढ़ी बगिया अशोक विहार में शनिवार दोपहर विवाहिता ललितेश (21) की संदिग्ध हालात में मौत के बाद बवाल हो गया। गुस्साए मृतका के घरवालों ने ससुरालियों को जमकर पीटा। घर में तोड़फोड़ की। मोहल्ले के लोग आए तो उन पर भी हमला बोला। एक दरोगा और दो सिपाहियों को जमीन पर गिराकर पीटा। जानकारी पर थाने की फोर्स बुला ली गई। एसओ से भी अभद्रता हुई। पुलिस ने लाठीचार्ज कर लोगों को दौड़ा दिया। छह से अधिक लोग हिरासत मेें ले लिए हैं।
सदर के नगला पद्मा निवासी भूप सिंह की बेटी ललितेश की शादी 14 मई 2014 को अशोक विहार के मुकेश पुत्र मुंशीलाल से हुई थी। दोपहर लगभग तीन बजे ललितेश की मौत की जानकारी पर उसके परिवारीजन ससुराल पहुंच गए। ललितेश का शव फंदे पर लटका देख वे भड़क गए। घर में मौजूद मुकेश के बाबा संतलाल और नाबालिग दो बहनों से मारपीट कर दी। सिलेंडर में आग लगाने का प्रयास किया। सूचना पर एसआई सीएन सोलंकी, सिपाही मनोज और चालक ऋषिपाल मौके पर पहुंचे। उन्हें भी पीटा। सिपाहियों की वर्दी फाड़ दी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, अपनी जान बचाने के लिए दरोगा ने दो हवाई फायर भी किए। बाद में थाने की फोर्स के साथ एसओ पहुंचे। पुलिस ने लाठियां चलाकर बवालियों को खदेड़ दिया। इसके बाद ही स्थिति नियंत्रण में हो सकी। सीओ छत्ता बीएस त्यागी ने बताया कि विवाहिता का शव फंदे पर लटका मिला था। दहेज हत्या की तहरीर मिली है। मुकदमा दर्ज किया जाएगा। मायका पक्ष के लोगों ने ससुरालियों के साथ मारपीट और घर में तोड़फोड़ की है। अगर, पीड़ित की ओर से तहरीर मिलती है तो मुकदमा दर्ज करेंगे।
बाक्स
दहेज में मांग रहे थे तीन लाख रुपये
मुकेश सीआरपीएफ में सिपाही था। उसने नौकरी छोड़ दी थी। अब वह निजी कंपनी मेें कर्मचारी है। मृतका के भाई धर्मवीर का आरोप है कि वह नौकरी लगाने के लिए तीन लाख रुपयों की मांग कर रहा था। दो महीने से ललितेश को परेशान किया जा रहा था। वह चार भाइयों में अकेली बहन थी। उसकी मौत से घर में कोहराम मच गया। मृतका की छह माह की बेटी कशिश है।
विज्ञापन
मीडियाकर्मी के साथ पुलिस ने की मारपीट
बवाल की कवरेज पर आए मीडियाकर्मी पंकज जैन के साथ पुलिसकर्मियों ने मारपीट कर दी। मामले की शिकायत एसएसपी से की गई है। इस मामले में सीओ को जांच के आदेश दिए हैं।