फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   mathura police said loot is the result of oversmartness of pump employees

मथुराः पुलिस बोली ओवरस्मार्टनेस में पंप कर्मियों ने गंवाई रकम

Mon, 12 Jun 2017 03:10 PM IST
टीम डिजिटल आगरा/मथुरा
टीम डिजिटल आगरा/मथुरा Updated Mon, 12 Jun 2017 03:10 PM IST
विज्ञापन
mathura police said loot is the result of oversmartness of pump employees
मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
मथुरा में सीएनजी पंप कर्मियों से हुई लूट के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। घटना के बाद मौके पर पहुंचे एसएसपी मथुरा ने कहा कि पंपकर्मियों की ओवरस्मार्टनेस के कारण इतनी बड़ी घटना हो गई। साथ ही उन्होंने कहा कि लूट की रकम को लेकर जांच की जा रही है। जल्द ही लुटेरे गिरफ्त में होंगे। 
विज्ञापन


मथुरा में वृंदावन कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत हाईवे पर स्थित सांवरिया सीएनजी पंप कर्मियों से लूट की सूचना के बाद मौके पर पहुंचे एसएसपी मथुरा विनोद कुमार मिश्र ने कहा कि पंप कर्मियों ने इतना कैश ले जाने से पहले दो बड़ी गलतियां कर दीं। उन्होंने बैंक जाने से पहले न ही पुलिस को सूचना दी और न ही अपने साथ गार्ड को लिया। 
विज्ञापन


बतौर एसएसपी पंप कर्मियों ने यह सोचा कि अगर वे सामान्य तरीके से रुपया लेकर जाएंगे तो किसी को शक नहीं होगा। इसी होशियारी के कारण इतनी बड़ी घटना हो गई। एसएसपी ने कहा कि पुलिस ने पहले ही जिले के बड़े व्यापारियों को एडवाइजरी जारी कर दी है कि अगर आप पांच लाख से अधिक कैश जमा करने बैंक जा रहे हैं तो पहले पुलिस को सूचना दें ताकि सुरक्षा के इंतजाम किए जा सकें लेकिन पंप कर्मियों ने ऐसा नहीं किया।   
विज्ञापन
विज्ञापन


हाईवे पर दिनदहाड़े हुई लूट को लेकर एसएसपी ने कहा कि लूट की सूचना के बाद पुलिस ने तुरंत बदमाशों को पीछा किया लेकिन वे देहात क्षेत्रों में भीड़ और संकरे रास्तों का सहारा लेकर भाग गए। हालांकि उन्होंने आश्वासन दिया कि जल्द लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।  
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed