फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Matador looted in mandi samiti

नीली बत्ती लगी कार सवार  बदमाशों ने लूटी मेटाडोर

Sat, 23 Apr 2016 01:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो आगरा
अमर उजाला ब्यूरो आगरा Updated Sat, 23 Apr 2016 01:35 AM IST
विज्ञापन
Matador looted in mandi samiti
सपा का झंडा भी लगा था, पुलिस ने दो बदमाश पकड़े - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
 नीली बत्ती और सपा का झंडा लगी कार सवार बदमाशों ने गुरुवार रात को मंडी समिति के पास बर्तनों से भरी मेटाडोर लूट ली। चालक को अगवा कर लिया। देर रात उसे कैंट क्षेत्र में छोड़ा। शुक्रवार शाम को पुलिस ने टेढ़ी बगिया से मेटाडोर बरामद कर ली। एसपी सिटी सुशील घुले ने बताया कि हसनपुर के नरेंद्र और टेढ़ी बगिया के मेहर को पकड़ा गया है। कार जब्त कर ली गई। कार बनारस के गोपाल नाम के व्यक्ति की बताई गई है। वह इस समय सिकंदरा में रहता है।
विज्ञापन

शिकोहाबाद निवासी चालक सत्यप्रकाश गुरुवार शाम को मेटाडोर में जोधपुर से बर्तन लेकर आया था। सिकंदरा क्षेत्र में वाणिज्य कर विभाग की टीम ने मेटाडोर को रोका। माल के कागजात न होेने पर 1.80 लाख की रसीद काट दी। तभी चालक को थोड़ा आगे चलकर नीली बत्ती और सपा का झंडा लगी एक्सयूवी कार सवार तीन लोग मिले। उन्होंने टीम से बात करके मेटाडोर को छुड़ा दिया। मंडी समिति के पास चालक मेटाडोर को खड़ी करके आराम करने लगा। रात 11:30 बजे वहां आए नीली बत्ती कार सवार तीनों बदमाशों ने चालक की पिटाई कर उसे अगवा कर लिया। एक घंटे बाद उसे कैंट क्षेत्र में छोड़ा। तब चालक ने जानकारी मालिक अतीराम और पुलिस कंट्रोल रूम को दी।
विज्ञापन

शुक्रवार शाम तकरीबन पांच बजे पुलिस ने टेढ़ी बगिया पर मेटाडोर बरामद कर ली। कार सवार दो लोग भी पकड़ लिए। उनकी निशानदेही पर टेढ़ी बगिया में मोती लाल यादव की मार्केट में दबिश दी। पुलिस ने दुकान का ताला तोड़कर बर्तन बरामद कर लिए। दुकान पर ताला डाल दिया। दुकान मालिक के बारे में पता नहीं चल सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed