फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   masala

कालामहल में मसाले का ‘काला कारोबार’

Thu, 17 Sep 2015 02:11 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला
ब्यूरो, अमर उजाला Updated Thu, 17 Sep 2015 02:11 AM IST
विज्ञापन
masala
मिलावट की मंडी के बन चुके आगरा में फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (एफडीए) की टीम ने काला महल क्षेत्र में छापा मार मसालों के बड़े गोरखधंधे का भंडाफोड़ किया। यह कारोबार एक चक्की पर चल रहा था। टीम ने यहां धनिया, हल्दी और मिर्च के छह सैंपल लिए हैं और करीब 250 बोरी माल जब्त किया है।
विज्ञापन

काला महल क्षेत्र में मिलावटी मसालों के इस कारोबार के संबंध में टीम को कई दिन से शिकायत मिल रही थी। माल उतरते हुए रंगे हाथ पकड़ने के लिए मुखबिरों की टीम को अलर्ट कर दिया था। बुधवार दोपहर करीब 3.30 बजे टीम ने छापा मारा। चक्की मालिक कमला नगर निवासी कुनाल अग्रवाल और उसका नौकर महेंद्र कुमार मसाले पीसने में मशगूल थे। वहां भारी मात्रा में धनिया का डंठल रखा था। लाल मिर्च की बोरियां, हल्दी और चावल से भरे कट्टे मिले। महेंद्र कुमार ने बताया कि धनिया पीसने में डंठल को मिलाया जाता है। हल्दी में चावल की मिलावट की जाती है और लाल मिर्च में रंग मिलाया जाता है। खटाई में भी मिलावट की जाती है। टीम में सर्वेश मिश्रा, अनिरुद्ध सिंह, रामेंद्र यादव आदि शामिल रहे।
विज्ञापन


मौके पर माल की 250 बोरियां मिली हैं। इन्हें सीज किया गया है। पाउडर और खड़े मसालों के छह सैंपल लिए हैं। इनमें मिर्च, धनिया और हल्दी शामिल हैं। सभी को जांच के लिए लैब में भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

राम नरेश यादव, अभिहीत अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed