फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   market closed against loot

सोना लूटकांड के विरोध में बाजार बंद

Wed, 24 Jun 2015 02:29 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, आगरा
ब्यूरो अमर उजाला, आगरा Updated Wed, 24 Jun 2015 02:29 AM IST
विज्ञापन
market closed against loot
विजय नगर कॉलोनी में
विज्ञापन
रविवार रात 9:45 बजे सराफ रिंकू बंसल और उनके चचेरे भाई रोबिन से 1.62 करोड़ मूल्य का छह किलो सोना बदमाशों ने लूट लिया था। पुलिस अभी तक बदमाशों का सुराग नहीं लगा पाई है। इसके विरोध में मंगलवार सुबह 9:30 बजे व्यापारियोें ने किनारी बाजार में धरना शुरू कर दिया। सराफा बाजार, कसेरट बाजार, सेब का बाजार, चौबे जी का फाटक, कश्मीरी बाजार, जैन पैलेस, ओम कॉप्लेक्स, मुकेश पैलेस सहित आधा दर्जन से अधिक बाजार में दुकानें बंद रहीं।  व्यापारियों ने कहा कि पुलिस बदमाशों की धरपकड़ तो दूर, उल्टा व्यापारी का ही उत्पीड़न कर रही है। सोना कहां से आया? कितने का बिल है? जैसे सवाल पूछकर कठघरे में खड़ा किया जा रहा है। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
कसेरट बाजार व्यापार समिति अध्यक्ष सोहनलाल जैन ने कहा कि बदमाश व्यापारी वर्ग को निशाना बना रहे हैं। सरकार टैक्स के नाम पर करोड़ों रुपये लेती है, लेकिन सुरक्षा के नाम पर कुछ नहीं होता है। अगर, इसी तरह से बदमाश उन्हें निशाना बनाते रहे तो वे बाजार बंद करने पर मजबूर हो जाएंगे और धरना देंगे। भाजपा नेत्री और उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की प्रदेश अध्यक्ष कुंदनिका शर्मा ने कहा कि खुलासे के नाम पर पुलिस खानापूर्ति करती है। पुलिस अपराधियों का साथ दे रही है।
दोपहर तकरीबन एक बजे एसपी सिटी राजेश कुमार सिंह पहुंचे। उन्होंने व्यापारियों को आश्वासन दिया कि टीमें लगी हुई हैं। कई सुराग मिल गए हैं। घटना का जल्द खुलासा करने के प्रयास किए जा रहे हैं। व्यापारियों ने पुलिस को 24 घंटे का अल्टीमेटम दिया। इसके बाद सड़क पर उतरकर आंदोलन का एलान किया है। एसपी सिटी को ज्ञापन सौंपकर धरना समाप्त किया।

व्यापारियों के साथ उतरी भाजपा
व्यापारियों के धरने में भाजपा भी उतर आई। भारतीय जनता पार्टी व्यापार प्रकोष्ठ एवं भारतीय जनता पार्टी महानगर आगरा ने अपना समर्थन दिया। इस दौरान भाजपा ब्रज क्षेत्र प्रवक्ता विजय शिवहरे, राघवेंद्र मुद्गल, अजय जैसवाल, बांके बिहारी अग्रवाल, विकास शल्या, मनोज राजोरा आदि भी धरने पर बैठे।
अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत के प्रांतीय उपाध्यक्ष डा. अशोक अग्रवाल, विहिप के प्रांत उपाध्यक्ष सुनील पाराशर, भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के बांके बिहारी अग्रवाल, राकेश त्यागी, मुरारी लाल गोयल, अग्रवाल युवा संगठन के संयोजक संजय अग्रवाल, ट्रेडर्स एंड इंडस्ट्रीज वेलफेयर एसोसिएशन के प्रदेश महासचिव रवि बंसल, अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद जिलाध्यक्ष केएन सिंघल आदि शामिल रहे।
उधर, खुलासे की मांग को लेकर भाजपा नेताओं ने कलक्ट्रेट में एसएसपी से मुलाकात की। ज्ञापन भी सौंपा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed