फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Manoj Goyal looking police laxity

मनोज गोयल की तलाश में पुलिस की ढिलाई

Wed, 22 Feb 2017 11:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो आगरा
अमर उजाला ब्यूरो आगरा Updated Wed, 22 Feb 2017 11:40 PM IST
विज्ञापन
Manoj Goyal looking police laxity
मनोज गोयल ने अपने व्हाट्सएप नंबर पर जो डीपी लगा रखी थी, उसमें वह दो आईएएस और एक आईपीएस के साथ खड़ा नजर आ रहा था। यह डीपी करीब एक साल से लगी हुई थी। - फोटो : अमर उजाला
सौ करोड़ की तेल चोरी के मास्टरमाइंड बताए जा रहे मनोज गोयल पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई के दावे तो खूब किए जा रहे हैं लेकिन उसे सलाखों के पीछे पहुंचाने के लिए कार्रवाई बहुत तेजी से नहीं जा रही है। पुलिस की ढिलाई साफ नजर आ रही है। अभी तक उसकी तलाश में न तो एसटीएफ को लगाया गया है। न ही आगरा क्राइम ब्रांच की मदद ली गई है।
विज्ञापन

मथुरा पुलिस ने दबिश भी दो-तीन जगह ही दी है। उसके आगरा के नेहरू नगर स्थित आवास पर एक ही बार पुलिस आई है। शाहगंज के सोरों कटरा के पुराने आवास पर तो एक बार भी नहीं गई है।
विज्ञापन

पेट्रोल पंपों में साझीदार उसके रिश्तेदारों से पूछताछ भी नहीं की गई है। पुलिस इन्हें आरोपी बनाने की बात कह रही है। फाइलें खंगाली जा रही हैं लेकिन इन पर अभी तक शिकंजा नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस सूत्रों की मानें तो अभी तक उसके मोबाइल की कॉल डिटेल रिकार्ड भी नहीं निकलवाई गई है। इससे पुलिसवालों के साथ उसके रिश्ते उजागर हो सकते हैं। उसके आगरा में कई ठिकाने हैं। दो कोठियां हैं। चार स्कूल हैं। यहां भी पुलिस ने अभी तक दबिश नहीं दी है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि मथुरा पुलिस की ओर से कोई पत्र भी आगरा पुलिस के अफसरों को नहीं दिया गया है।


व्हाट्सएप से हटाई अफसरों वाली डीपी
मनोज गोयल ने अपने व्हाट्सएप नंबर पर जो डीपी लगा रखी थी, उसमें वह दो आईएएस और एक आईपीएस के साथ खड़ा नजर आ रहा था। यह डीपी करीब एक साल से लगी हुई थी। लेकिन बुधवार की सुबह उसने इसे हटा लिया है। यह नंबर भी बंद हो गया है। उसने अपना फेसबुक  एकाउंट भी बंद कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed