{"_id":"58d6bd554f1c1bfc2f1a2e22","slug":"manoj-goyaal","type":"story","status":"publish","title_hn":"मनोज गोयल सहित पांच के यहां कुर्की नोटिस चस्पा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मनोज गोयल सहित पांच के यहां कुर्की नोटिस चस्पा

Updated Sun, 26 Mar 2017 12:26 AM IST
विज्ञापन
मनोज गोयल सहित पांच के यहां कुर्की नोटिस चस्पा
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा रिफाइनरी से की गई सौ करोड़ की तेल चोरी के मास्टरमाइंड मनोज गोयल की नेहरू नगर स्थित आलीशान कोठी पर शनिवार को पुलिस ने संपत्ति कुर्क करने का नोटिस चस्पा किया। इसके साथ ही ढोल पिटवाकर मुनादी भी कराई गई। कालोनी पार्क के मुख्य द्वार और आईएसबीटी पर भी यह नोटिस लगाया गया है। इसके अलावा अन्य चार आरोपियों के घरों पर यह कार्रवाई की गई। पुलिस का कहना है कि ये पांचों हाजिर नहीं हुए तो इनके खिलाफ आईपीसी की धारा 174 ए के तहत मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।
गत 18 फरवरी को रिफाइनरी की पाइपलाइन डिवीजन की पेट्रोलिंग यूनिट ने तेल चोरी होने का खुलासा किया था। मामले में आरोपी रामहरि प्रधान, भंकरपुर बसैला के रवि चौधरी, आगरा के तरविंदर सिंह सरदार और परसौतीगढ़ी के कुलदीप को गिरफ्तार किया जा चुका है। आगरा निवासी मनोज गोयल सहित 13 आरोपी फरार हैं। थाना हरीपर्वत आगरा की नेहरू नगर पुलिस चौकी के सामने ही मनोज गोयल पुत्र घूरेलाल की आलीशान कोठी है। मनोज गोयल अभी पुलिस के हाथ नहीं आया है। मामले की जांच कर रही विशेष टीम ने उसके खिलाफ गैरजमानती वारंट भी जारी कराए, इसके बाद भी वह हाथ नहीं आया तो 21 मार्च को कोर्ट में उसकी संपत्ति की कुर्की करने के लिए आवेदन किया। कोर्ट ने अगले दिन कुर्की का आदेश जारी कर दिया। जिसके बाद शनिवार को जांच टीम के एसआई सुरेंद्र सिंह यादव व एसआई अरविंद पाठक शनिवार को दोपहर डेढ़ बजे थाना हरीपर्वत पहुंचे और नेहरू नगर पुलिस चौकी के साथ जाकर कोठी पर कुर्की की उद्घोषणा (धारा 82) का नोटिस चस्पा किया। चौकीदार को नोटिस की जानकारी दी। पुलिस ने कालोनी में ढोल पिटवाकर मुनादी भी कराई। इसके अलावा राया के भंकरपुर बसैला निवासी सगे भाई विष्णु और कृष्णा, थाना राया के गांव अयेरा के गोपाल शर्मा, पालीखेड़ा के प्रधान सुजीत चौधरी के घर पर भी मुनादी कराकर कुर्की नोटिस चस्पा किए गए।
क्राइम ब्रांच प्रभारी जितेंद्र सिंह ने बताया कि पांचों आरोपियों के घरों पर कुर्की नोटिस चस्पा किए गए हैं। 15 दिन के अंदर ये लोग समर्पण नहीं करते तो इनके खिलाफ आईपीसी की धारा 174 ए में मुकदमा दर्ज किया जाएगा। उसके बाद इन पांचों की कुर्की की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि फरीदाबाद के रवि उर्फ बिद्दी, गहमा उर्फ महिमानाथ निवासी फरीदाबाद के खिलाफ भी क्राइम ब्रांच ने वारंट हासिल कर लिए हैं। जल्द ही इन दोनों के खिलाफ भी कोर्ट से कुर्की नोटिस लेकर इनके घरों पर चस्पा किए जाएंगे।
विज्ञापन
पुलिस ने दिया सामान निकालने का मौका
बता दें, मनोज गोयल की कोठी पर उसके रिश्तेदार लगातार पहुंच रहे थे। करीबी सूत्रों ने बताया कि वह पहले से ही कोठी का सामान निकालने लगा था। पुलिस ने 21 मार्च को आवेदन किया। 22 को आदेश मिल गया। मगर, पुलिस नोटिस चस्पा करने तीन दिन बाद आई। इससे मनोज गोयल को पूरा मौका मिल गया। यहां भी पुलिस काफी देर तक ढोल वाले का इंतजार करती रही। ढोल वाला आया तो मनोज की कोठी से चार कोठी तक ही मुनादी कराकर पुलिसकर्मी लौट लिए।
पड़ोसी निकले कोठी से बाहर
नेहरू नगर कालोनी में मनोज गोयल का अच्छा खासा रुतबा है। जब पुलिस ने उसकी कोठी पर मुनादी कराई तो पड़ोस के घरों के लोग बाहर निकल आए। राहगीर भी रुक गए। कुछ लोगों ने मोबाइल से रिकॉर्डिंग भी बना ली।
तेल चोरी में हैं 18 अभियुक्त
मथुरा रिफाइनरी से तेल चोरी के मामले में 18 अभियुक्त बनाए गए हैं। इनमें से चार आरोपियों को ही पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है। मामले की जांच विशेष टीम कर रही है। इसमें इंस्पेक्टर जितेंद्र सिंह के अलावा सात सह विवेचक हैं।
बाक्स
पांच के खिलाफ धारा 82 की कार्रवाई
1. मनोज गोयल पुत्र घूरेलाल (नेहरू नगर, थाना हरीपर्वत)
2. विष्णु पुत्र सुखलाल (राया, मथुरा)
3. कृष्णा पुत्र सुखलाल (राया, मथुरा)
4. सुजीत प्रधान (थाना हाईवे, मथुरा)
5. गोपाल (राया, मथुरा)
इनके खिलाफ एनबीडब्ल्यू
1. विक्की उर्फ रवि (फरीदाबाद)
2. गहमा उर्फ महमा (फरीदाबाद)
गिरफ्तार आरोपी
1. राम हरि (राया, मथुरा)
2. रवि (राया, मथुरा)
3. तरविंदर (आगरा)
4. कुलदीप (सुरीर, मथुरा)