{"_id":"5c270934bdec22572a20e5d4","slug":"man-s-body-found-hanged-on-tree-after-his-wife-s-murder-in-etah","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पत्नी की हत्या के चार दिन बाद पेड़ पर लटका मिला पति का शव, गांव में दहशत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पत्नी की हत्या के चार दिन बाद पेड़ पर लटका मिला पति का शव, गांव में दहशत
Sat, 29 Dec 2018 11:12 AM IST
Priyesh Mishra
न्यूज डेस्क, अमर उजाला एटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला एटा
Published by: Priyesh Mishra
Updated Sat, 29 Dec 2018 11:12 AM IST
विज्ञापन
मौके पर मौजूद पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा जिले के थाना जैथरा क्षेत्र में महिला की हत्या के चार दिन बाद उसके पति का शव गांव के बाहर पेड़ से लटकता मिला। शव देखकर परिजनों में चीखपुकार मच गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इधर, परिजनों ने पुलिस पर व्यक्ति को धमकाने का आरोप लगाया है।
थाना जैथरा क्षेत्र के गांव नगला अमरसिंह निवासी मौजे खां (56) शुक्रवार को तड़के करीब पांच घर से खेत पर शौच के लिए गए थे। जब वो लौटकर घर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। उसी समय लोगों ने उसका शव गांव के बाहर एक पेड़ पर गमछे से लटकता हुआ देखा। इसकी सूचना परिजनों को दी।
मामले की जानकारी पाकर परिजन और गांव के लोग भी मौके पर पहुंच गए। मौके पर पहुंचे लोगों ने घटना की जानकारी जैथरा पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची जैथरा पुलिस और क्षेत्राधिकारी अजय भदौरिया ने शव को पेड़ से उतार पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

बदमाशों ने की थी पत्नी की हत्या
चार दिन पहले लूट के इरादे से आए बदमाशों ने मौजे खां की पत्नी शहनाज बेगम की हत्या कर दी थी। बदमाशों ने मौजे को भी पीटकर घायल कर दिया। इस मामले में पुलिस ने मौजे खां को पूछताछ के लिए थाने बुलाया था। घटना के चार दिन बाद शुक्रवार को मौजे खां का शव भी लटका मिला।
मौजे खां के बेटे नवी हुसैन के अनुसार उसकी मां की हत्या के बाद से पुलिस उसके पिता को पूछताछ के लिए थाने बुलाया था। इस दौरान पुलिस ने उन्हें धमकाया भी था। इससे वो काफी परेशान था। इसी परेशानी के चलते उन्होंने खुदकशी कर ली।
इस संबंध में थाना प्रभारी चमन गोस्वामी ने बताया कि आरोप पूरी तरह से गलत है। मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने वाले तथ्यों के आधार पर जांच आगे बढ़ाई जा सकेगी।
गांव में चार दिन के अंतराल में हुई दो लोगों की मौत के बाद ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। इसे लेकर ग्रामीणों ने थाना प्रभारी जैथरा से गांव में कुछ दिन तक पुलिस तैनात करने की बात कही थी। इसे लेकर थाना प्रभारी ने गांव नगला अमरसिंह में दो सिपाहियों की तैनाती की है।