फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   man pressurizing her wife to sleep with other men in mainpuri

दहेज न देने पर पत्नी को दूसरे मर्दों के साथ सोने को मजबूर कर रहा ये पति

Thu, 27 Jul 2017 07:11 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला भोगांव (मैनपुरी)
ब्यूरो/अमर उजाला भोगांव (मैनपुरी) Updated Thu, 27 Jul 2017 07:11 PM IST
विज्ञापन
man pressurizing her wife to sleep with other men in mainpuri
video - फोटो : google
मैनपुरी में थाना भोगांव क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी महिला के अश्लील फोटो और वीडियो पति ने बना लिए। दहेज में पांच लाख और कार की मांग पूरी न करने पर वह फोटो और वीडियो को सोशल साइट पर वायरल करने की धमकी दे रहा है। महिला को भी मारपीट कर घर से बाहर निकाल दिया है। पीड़िता ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


बताया गया है कि भोगांव के एक मोहल्ला निवासी युवती की शादी वर्ष 2013 में लखनऊ के वृंदावन कालोनी निवासी युवक के साथ हुई थी। शादी के कुछ समय बाद से ही ससुरालीजन दहेज में चार पहिया वाहन और पांच लाख रुपये की मांग कर रहे थे। मांग पूरी न होता देख पति ने धोखे से पत्नी के आपत्तिजनक फोटो व वीडियो बना लिए। 
विज्ञापन


उक्त फोटो व वीडियो पत्नी को दिखाकर गैर मर्दों के साथ संबंध बनाने का दबाव डालने लगा। मना करने पर विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाल दिया। महिला का आरोप है कि पति ने फेसबुक व व्हाट्सएप पर उसके नाम की फर्जी आईडी बनाकर फोटो और वीडियो पोस्ट करना शुरू कर दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


परिवारीजनों को धमकी दी है कि अगर मांग पूरी नहीं की तो वीडियो और फोटो को सोशल साइट्स पर वायरल कर देगा। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष का कहना है कि आरोप गंभीर हैं। मामले में कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed