{"_id":"59df794d4f1c1bce538b713f","slug":"man-murdered-in-etah-for-marriage-beyond-relation","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दोस्त की पत्नी से बनाए संबंध, बदले में मिली बेरहम मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दोस्त की पत्नी से बनाए संबंध, बदले में मिली बेरहम मौत
ब्यूरो/अमर उजाला एटा
Updated Thu, 12 Oct 2017 07:46 PM IST
विज्ञापन
डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा में अवैध संबंधों को लेकर युवक की हत्या का मामला सामने आया है। आरोप उसके ही दोस्त और पत्नी पर है। चर्चा है कि दोस्त के घर आते-जाते उसे उसकी पत्नी से इश्क हो गया। इससे गुस्साए दोस्त ने उसे बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया।
कोतवाली एटा देहात क्षेत्र के गांव मगथरा निवासी सचिन (25) पुत्र ओमप्रकाश सूरत में कपड़ा कंपनी में काम करता है। उसके साथ गांव का ही रमन भी नौकरी करता है। चर्चा है कि नौकरी के करने के दौरान सचिन का रमन की पत्नी से भी मिलना जुलना हुआ। धीरे-धीरे दोनों में प्रेम गया। दोनों ने शारीरिक संबंध भी बनाए।
जब इसका पता रमन को लगा तो वह गुस्से से आग बबूला हो गया। आरोप है कि बीती सात अक्तूबर को रमन सचिन को घर से बुलाकर ले गया और उसकी हत्या कर शव को खेत में दबा दिया। किसानों द्वारा बाजरे की फसल काटने के दौरान दुर्गंध आने पर जांच की गई तो शव गड्ढे में दबा मिला।

जानकारी पर गांव के लोग और कोतवाली देहात पुलिस भी पहुंच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को गड्ढे से बाहर निकलवाया। शव की शनाख्त सचिन के रूप में की गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मामले की रिपोर्ट मृतक की मां नत्थोदेवी ने रमन और उसकी पत्नी आदि के खिलाफ अपहरण के बाद हत्या करने की दर्ज कराई है। जिस पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
मामले की रिपोर्ट मृतक की मां नत्थोदेवी ने रमन और उसकी पत्नी आदि के खिलाफ अपहरण के बाद हत्या करने की दर्ज कराई है। जिस पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
रक्षाबंधन पर की थी मृतक की पिटाई
सचिन की हत्या की कहानी रक्षाबंधन के त्योहार से ही शुरू हो गई थी। महिला के साथ संबंध होने की जानकारी पर रमन पक्ष के लोगों ने उसकी रक्षाबंधन पर घर में बंद कर मारपीट की थी।
सूचना पर पहुंची पुलिस रमन को पकड़ कर थाने लाई थी। इसके बाद रमन के भाई ने उसे छुड़ाकर सूरत नौकरी पर भेज दिया था। पोस्टमार्टम हाउस पर पहुंचे परिजनों ने बताया कि दस दिन पहले ही मृतक अपने गांव आया था।
सूचना पर पहुंची पुलिस रमन को पकड़ कर थाने लाई थी। इसके बाद रमन के भाई ने उसे छुड़ाकर सूरत नौकरी पर भेज दिया था। पोस्टमार्टम हाउस पर पहुंचे परिजनों ने बताया कि दस दिन पहले ही मृतक अपने गांव आया था।