{"_id":"5a1c3be64f1c1b7a548bf992","slug":"man-murdered-in-agra-for-superstitions","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गड़ा खजाना पाने को चढ़ा दी मजदूर की बलि, दो दिन बाद यूं हुआ खुलासा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गड़ा खजाना पाने को चढ़ा दी मजदूर की बलि, दो दिन बाद यूं हुआ खुलासा
ब्यूरो/अमर उजाला मलपुरा ( आगरा)
Updated Tue, 28 Nov 2017 09:20 AM IST
विज्ञापन
हत्या
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा में मलपुरा के गांव डाबली में एक मजदूर को पानी में डुबोकर मार दिया गया। दो दिन बाद सोमवार को उसके मोबाइल फोन में बातचीत की रिकार्डिंग सुनने पर पता चला कि उसकी तंत्र-मंत्र के चक्कर में बलि दी गई है।
तांत्रिक और चार लोग उसे बुलाकर ले गए थे। उन्हें बलि चढ़ाने से जमीन से गड़ा धन मिलने का लालच था। रूप सिंह की जेब से मिली एक पर्ची से भी इसी बात के संकेत मिले हैं। तांत्रिक समेत पांचों के खिलाफ नामजद तहरीर दे दी गई है।
गांव डाबली निवासी रूप सिंह ( 48) की लाश 24 नवंबर को खेत में भरे पानी में मिली थी। अब आरोपी बताए जा रहे लोगों ने तब कहा था कि वह पानी में गिर जाने से मर गया। रूप सिंह के भाई सुखदेव ने सोमवार को मलपुरा थाने में तांत्रिक सहित पांच लोगों के खिलाफ हत्या की तहरीर दी है तो बलि की बात सामने आई।

सुखदेव का कहना है कि रूप सिंह की दो बेटी हैं, जिनकी उसने सगाई कर दी थी। रिश्ता कराने वाला बिचौलिया 24 तारीख को सुबह करीब छह बजे घर आया और उसे खेतों की तरफ ले गया था। शव के अंतिम संस्कार के बाद शनिवार को परिवारीजनों ने उसका फोन चेक किया।
उसमें रूप सिंह और बिचौलिया के बीच में गड़ा हुआ धन प्राप्त करने के लिए तंत्र क्रिया करने के बारे में बातचीत रिकार्ड थी। इस पर परिवारीजनों ने रूप सिंह के कपड़ों की तलाशी ली तो उसमें तंत्र विद्या लिखी एक पर्ची बरामद हुई। इस पर उनका शक और गहरा गया।

रात भर किया तंत्र-मंत्र
महिलाएं विलाप करती हुईं
- फोटो : अमर उजाला
घटना के दूसरे दिन से ही बिचौलिया और रूप सिंह के चचेरे भाई फरार हैं। इनके साथ धौलपुर निवासी तांत्रिक भी था। इन लोगों ने रात भर गांव से दूर एक कोठरी में हवन आदि क्रियाएं की थीं। मौके पर फूलों की माला, अगरबत्ती का खाली पैकेट, कपूर आदि सामान मिला है।
मलपुरा थाना के प्रभारी रमेश भारद्वाज का कहना है कि रूप सिंह के भाई ने तंत्र विद्या के चलते बलि देने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। फिलहाल पुलिस जांच कर रही है। जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।