{"_id":"59d38dc44f1c1bd9538b58da","slug":"man-murdered-in-agra-after-beating-by-cricket-bat","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अधेड़ की क्रिकेट बैट से पीट-पीटकर हत्या, बहन के प्रेम विवाह से खफा था आरोपी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अधेड़ की क्रिकेट बैट से पीट-पीटकर हत्या, बहन के प्रेम विवाह से खफा था आरोपी
ब्यूरो/अमर उजाला खंदौली (आगरा)
Updated Tue, 03 Oct 2017 06:46 PM IST
विज्ञापन
हत्या
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा में खंदौली के गांव सैमरा में सोमवार की दोपहर को मंदिर में चारपाई पर सो रहे राजमिस्त्री की गांव के ही युवक ने रंजिश के चलते क्रिकेट के बैट से पीट कर हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी खुद ही थाने पहुंचा और पुलिस को घटना की जानकारी दी।
पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया है। उसने बताया है कि राजेंद्र के बेटे के साथ उसकी बहन चली गई थी। इससे उसकी बदनामी हुई थी। उसने इसी का बदला लिया है।
बताया गया है कि गांव सैमरा निवासी राजेन्द्र कुमार (50) राजमिस्त्री था। वह सोमवार की दोपहर करीब दो बजे राजेन्द्र घर के समीप बने मंदिर के पास महंत लालदास के साथ चारपाई पर सो रहा था। पास ही बच्चे क्रिकेट खेल रहे थे।

थाने में पुलिस से बोला ये
हत्या
- फोटो : अमर उजाला
तभी राजेन्द्र का पड़ोसी युवक वीकेश पुत्र सुरेश मंदिर पर पहुंच गया। वह वहां बने चबूतरे पर बैठ गया। कुछ देर बाद जब बच्चे क्रिकेट खेलकर घर जाने लगे तो वीकेश ने एक बच्चे से क्रिकेट का बैट ले लिया। बाद में चारपाई पर सो रहे राजेन्द्र पर बैट से ताबड़तोड़ कई बार किए।
इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। यह देख राजेन्द्र वाली ही चारपाई पर सो रहे महंत लालदास मंदिर के अंदर भाग गए। वारदात के बाद आरोपी वीकेश खुद ही थाने पहुंचा और पुलिस को घटना की जानकारी दी।
यह सुन पुलिस ने वीकेश को हिरासत में ले लिया। राजेन्द्र की मौत की जानकारी होते ही परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर क्रिकेट का बैट बरामद कर लिया है। इस मामले में मृतक के भतीजे सुभाष ने वीकेश, लाखन सिंह और सुरेश के खिलाफ थाने में तहरीर दी है।

राजेंद्र के बेटे के साथ चली गई आरोपी की बहन
हत्या
- फोटो : अमर उजाला
राजमिस्त्री राजेन्द्र और आटो चालक वीकेश के परिवार के बीच रंजिश चार साल पहले शुरू हुई थी। उनके मकान एक दूसरे के सामने बने हैं। वीकेश ने बताया कि उसकी बहन और राजेन्द्र के लड़के वीरेन्द्र के साथ काफी समय से प्रेम संबंध थे।
इसकी जानकारी होने पर दोनों परिवारों के बीच तनाव उत्पन्न हो गया। चार वर्ष पूर्व राजेन्द्र का लड़का वीरेन्द्र वीकेश की बहन को लेकर कहीं चला गया और दोनों ने शादी कर ली। तब से दोनों लौटकर गांव नहीं आए।
बस इसी से आहत होकर वीकेश ने सोमवार को मौका पाकर वीरेन्द्र के पिता राजेन्द्र की क्रिकेट के बैट से पीटकर हत्या कर दी और खुद ही थाने आकर अपना जुर्म स्वीकार कर लिया।

बच्चे को दस रुपये देकर लिया था क्रिकेट का बैट
आरोपी वीकेश ने बताया कि जब बच्चे क्रिकेट खेलकर घर जाने लगे तो उसने एक बच्चे को दस रुपये देकर उसका बैट ले लिया था। बच्चा रुपयों से भल्ला खाने चला गया। इसी बीच वीकेश ने राजेन्द्र के सिर पर बैट से तीन प्रहार किए। एक प्रहार राजेन्द्र से सीने पर किया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।