फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   man murdered his brothers wife for property

संपत्ति का वारिस न बनाया तो भाभी को मार डाला

Sun, 30 Apr 2017 10:35 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला मथुरा
ब्यूरो/ अमर उजाला मथुरा Updated Sun, 30 Apr 2017 10:35 PM IST
विज्ञापन
man murdered his brothers wife for property
Murder
थाना महावन की राधिका कालोनी में संपत्ति का वारिस न बनाने पर देवर ने अपनी भाभी को मार डाला। मकान की छत पर सोते वक्त सिर में गोली मारी गई। महिला के कोई संतान नहीं थी। आरोपी चाहता था कि भैया-भाभी उसके बेटे को गोद लेकर अपना वारिस घोषित कर दें। उसने एक गोदनामा भी तैयार करा लिया था जिसे मृतका हमेशा खारिज करती थी। थाने तक भी मामला पहुंच चुका था। 
विज्ञापन


राधिका कालोनी निवासी सत्यवीर सिंह और प्रकाशी (55) नि:संतान हैं। प्रकाशी ने सात साल पहले एक बच्ची को गोद लिया था। दंपति इसी बच्ची की परवरिश कर रहे थे। सत्यवीर सिंह का छोटा भाई सुरेंद्र सिंह अपने बेटे को भाई की संपत्ति का वारिस बनाना चाहता था। इसके लिए सुरेंद्र सिंह ने एक गोदनामा भी तैयार करा लिया था। गोदनामे में दिखाया गया था कि सत्यवीर सिंह ने अपने छोटे भाई सुरेंद्र सिंह के बेटे रिंकू को कानूनी रूप से गोद ले लिया है। 
विज्ञापन


हालांकि सत्यवीर सिंह इसका विरोध करते रहे। उन्होंने गोदनामे को भी फर्जी बताते हुए रिपोर्ट दर्ज करा दी थी। प्रकाशी भी इसका विरोध करती थीं। इस मुद्दे पर दोनों भाइयों में विवाद चला आ रहा था। शनिवार की रात को सत्यवीर सिंह अपनी पत्नी प्रकाशी के साथ मकान की छत पर सो रहे थे। इसी दौरान प्रकाशी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। गोली सिर में लगी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सत्यवीर सिंह ने अपने भाई सुरेंद्र और उसके दो बेटे रिंकू और चिंटू के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। एसओ महावन जगदीश सिंह ने बताया कि मृतका पक्ष और आरोपी पक्ष में बच्चे को गोद लेने का विवाद था। इसे लेकर ही हत्या किए जाने का आरोप है। हत्यारोपियों की तलाश की जा रही है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed