फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   man murdered after loot in kasganj

आठ माह के बच्चे के गले पर चाकू रखकर डाली डकैती, शिक्षक पिता की हत्या

Sat, 22 Jul 2017 01:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला पटियाली (कासगंज)
ब्यूरो/अमर उजाला पटियाली (कासगंज) Updated Sat, 22 Jul 2017 01:32 PM IST
विज्ञापन
man murdered after loot in kasganj
हत्या - फोटो : अमर उजाला
सरकारी विद्यालय में सहायक अध्यापक के घर पर बदमाशों ने शुक्रवार की रात्रि को धावा बोलकर लाखों रुपये के जेवर और नकदी लूट ली। प्रतिरोध करने पर शिक्षक के सिर पर सब्बल से प्रहार कर एवं गला दबाकर हत्या कर दी। वारदात को लेकर ग्रामीणों और शिक्षकों में आक्रोश फैल गया। आक्रोशित शिक्षकों ने हाईवे पर जाम लगाकर मुआवजे और वारदात के खुलासे की मांग की। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने समझा बुझाकर लोगों को शांत कराया। 
विज्ञापन


वारदात के शिकार सहायक अध्यापक सुनील कुमार (35) पुत्र रतन सिंह निवासी गांव नगला डामर हुए। बताया कि रात्रि के करीब एक बजे बदमाश घर में दीवार लांघ कर प्रवेश कर गए। बदमाशों ने सबसे पहले बच्चों के साथ सो रही शिक्षक की पत्नी रेनू के पास से आठ माह के बच्चे मयंक को सोते से अपने कब्जे में ले लिया। 
विज्ञापन


उसके गले पर चाकू लगाकर हत्या की धमकी देते हुए पत्नी व बच्चों को  एक कमरे में बंद कर दिया। बच्चे के रोने की आवाज सुनकर शिक्षक सुनील की आंख खुली और बदमाशों का विरोध किया। इस पर बदमाशों ने शिक्षक के सिर पर सब्बल से प्रहार किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद सब्बल से ही शिक्षक का गला दबाकर हत्या कर दी। बदमाशों ने घर में करीब दो घंटे तक लूट की वारदात को अंजाम दिया। हत्या और लूटपाट करने के बाद बाद बदमाश मुख्य दरवाजे का ताला खोलकर फरार हो गए। 

बदमाशों के जाने के बाद रेनू ने घटना की जानकारी आसपास के लोगों को दी। लोगों ने पुलिस को सूचित किया। सूचना पर अपर पुलिस अधीक्षक पवित्र मोहन त्रिपाठी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। फोरेंसिक एक्सपर्ट टीम ने घटना स्थल का मुआयना किया। 


अज्ञात बदमाशों के खिलाफ शिक्षक की हत्या एवं 80 हजार की नकदी एवं लाखों रुपये मूल्य के सोने के जेवर में हार, अंगूठी, चैन, मंगलसूत्र, झुमकी, कुंडल, चूड़ी आदि लूटने की रिपोर्ट दर्ज की। लूटे के गए जेवर का मूल्य करीब 6 से 7 लाख रुपये बताया गया है।      
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed