{"_id":"59dcd7a74f1c1bda538b696f","slug":"man-murder-brutally-in-mainpuri","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मैनपुरी में रिश्तों का कत्ल, भाई और चाचा ने युवक को ईंट से कुचलकर मारा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मैनपुरी में रिश्तों का कत्ल, भाई और चाचा ने युवक को ईंट से कुचलकर मारा
ब्यूरो/अमर उजाला बेवर (मैनपुरी)
Updated Tue, 10 Oct 2017 07:52 PM IST
विज्ञापन
महिलाएं विलाप करती हुईं
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी में बेवर के गांव टिकुरी में सोमवार की रात एक घर में घुसकर कुछ लोगों ने एक युवक की ईंटों से कूच कूचकर हत्या कर दी। शोर मचाने पर मौके पर पहुंचे लोगों को देखकर आरोपी धमकी देते हुए भाग गए।
मंगलवार सुबह सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने शव को सील कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पत्नी ने आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है।
बताया गया है कि गांव टिकुरी निवासी मनोज कुमार (35) सोमवार रात को घर में मौजूद था। उसका 10 वर्षीय पुत्र भी बरामदे में खेल रहा था। आरोप है कि इसी बीच रिश्ते के चाचा गुरुप्रकाश और उसके पुत्र ऋषि छत के रास्ते घर में घुस आए। आते ही गाली गलौज करना शुरू कर दिया।

जान बचाने आई पत्नी को दिया धक्का
मनोज ने जब मना किया तो आरोपियों ने घर में रखी ईंट पत्थरों से हमला कर दिया। आरोप है कि पत्नी आरती जब बचाने पहुंची तो उसे धक्का देकर हटा दिया। इसके बाद आरोपियों ने पत्नी के सामने ही मनोज की ईंट पत्थरों से कूच कूचकर हत्या कर दी।
चीख पुकार सुन जब कुछ लोग बचाने के लिए आगे बढे़ तो आरोपियों ने उन्हें भी जान से मारने की धमकी दी। हत्या करने के बाद दोनों आरोपी वहां से चले गए। सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने परिवारीजनों से घटना के संबंध में जानकारी जुटाई।
पत्नी आरती ने गुरुप्रकाश और उसके पुत्र ऋषि के विरुद्ध ईंट पत्थर से कुचल कर हत्या करने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। थानाध्यक्ष का कहना है कि आरोपियों की तलाश की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।