फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   man living in relationship with her step daughter

पत्नी को छोड़ नाबालिग बेटी से बना लिया ये रिश्ता, पोल खुली तो हुआ बखेड़ा

Sat, 09 Sep 2017 10:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा Updated Sat, 09 Sep 2017 10:04 AM IST
विज्ञापन
man living in relationship with her step daughter
fight
आगरा में एक सौतले पिता की अपनी नाबालिग बेटी पर ही नीयत खराब हो गई। वह पत्नी से अलग होकर बेटी के साथ रहने लगा। बेटी के दो महीने का बच्चा भी है। गुरुवार को इसकी भनक पत्नी को लगी तो पति को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। इसके बाद थाने पर बेटी मां से ही भिड़ गई। 
विज्ञापन


यह मामला आगरा के थाना हरीपर्वत क्षेत्र के एक मोहल्ले का है। यहां की रहने वाली महिला की पहली शादी मथुरा के बलदेव में हुई थी। मगर, पति नशा करता था। इससे आये दिन विवाद होता था। इस कारण महिला ने उसे छोड़कर वापस आगरा आ गई। उसे एक बेटी और एक बेटा है। 
विज्ञापन


10 साल पहले घर के पास ही रहने वाले युवक ने महिला को जाल में फंसा लिया और उसे अपने साथ रखने लगा। उनके दो बेटी और एक बेटा हुआ। वह नौ से छह साल तक के हैं।  महिला का कहना है कि पति 17 साल की सौतेली बेटी पर बुरी नजर रखने लगा। आठ महीने पहले बेटी लापता हो गई। बेटी की लापता की शिकायत पुलिस से की। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

यहां बनाया ठिकाना

इसके बाद पति भी अक्सर बाहर जाने लगा। जब वह काम के बारे में पूछती तो पति कहता कि नोएडा में काम करने जाता है। कुछ महीने पहले उसकी हरकत का पता चल गया। वह बेटी को लेकर टेढ़ी बगिया में रह रहा था। यहां पत्नी पहुंच गई लेकिन दोनों भाग निकले। 

इस पर वह पति की तलाश करने लगी। गुरुवार रात को पति को मोहल्ले में ही पकड़ लिया। उसे पुलिस के हवाले कर दिया। शुक्रवार को महिला की बेटी दो माह के बच्चे के साथ थाने पहुंच गई। यह देखकर मां दंग रह गई। थाने पर ही मां-बेटी आपस में भिड़ गईं। हंगामा होता देख पुलिस ने दोनों को अलग किया।

किशोरी बोली हमने शादी कर ली है

किशोरी का कहना है कि  वह बालिग है। मां उसके चाचा के साथ रहने लगी थी। उन्होंने शादी नहीं की थी। वह उसका सौतेला पिता नहीं है। वह उसी के साथ रहेगी। उसने शादी कर ली है। सीओ हरीपर्वत श्लोक कुमार ने बताया कि लड़की के बयान दर्ज कराए जाएंगे। आरोपी को हिरासत में ले लिया है। मामले की जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

...तो मैं कर लूंगी सुसाइड

महिला का कहना था कि बेटी अपनी जिद पर अड़ी रही तो वह अपने बच्चों के साथ जान दे देगी। पति एक बेटी के साथ ऐसा कर सकता है तो दूसरी के साथ भी करेगा। किशोरी का कहना था कि मां ने एक साल पहले एक अधेड़ से शादी कर दी थी। वह उसे पसंद नहीं था। जब वह घर आई तो वापस ससुराल नहीं गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed