फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   man killed his wife with knife in agra

महिला दिवस पर सनसनीखेज वारदात, चाकू से गला रेतकर पत्नी की हत्या, पति गिरफ्तार

Fri, 08 Mar 2019 01:36 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 08 Mar 2019 01:36 PM IST
विज्ञापन
man killed his wife with knife in agra
आरोपी युवक
आगरा में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर भी महिलाएं सुरक्षित नहीं रहीं। ताजगंज क्षेत्र के पाक टोला में शुक्रवार सुबह पति ने पत्नी की गला रेतकर हत्या कर दी। इसके बाद खुद ही सौ नंबर पर पुलिस को सूचना दे दी।
विज्ञापन


शाहगंज के बीके पुरम निवासी खेमचंद ने बेटी मिथलेश (27) की शादी वर्ष 2010 में पाक टोला निवासी रूपेश से की थी। रूपेश की सैलून की दुकान है। उनकी तीन बेटियां खुशी (8), परी (7) और लाड़ो (6 माह) है। वह घर की पहली मंजिल पर रहता था। 
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि शुक्रवार सुबह सात बजे रूपेश जागा। उसने दोनों बड़ी बेटियों को स्कूल के लिए तैयार किया। तब तक मिथलेश नहीं जागी थी। इसके बाद 8:30 बजे बेटियों को स्कूल छोड़कर आया। इस दौरान पत्नी से देर से जागने को लेकर झगड़ा हो गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

गर्दन पर किए चाकू से कई वार

इस पर पत्नी अलग घर बनवाकर रहने की कहने लगी। बात इतनी बढ़ी कि रूपेश रसोईघर से चाकू ले आया। इसके बाद पत्नी को पकड़कर गर्दन पर वार कर दिया। वह गिर पड़ी। इसके बाद तब तक गला रेता जब तक की उसकी जान नहीं निकल गई। 

कमरा अंदर से बंद कर लिया था। शोरशराबा होने पर रूपेश के पिता और भाई आ गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। सीओ सदर मोहसिन खान ने बताया कि हत्या के कारणों को पता किया जा रहा है।

आरोपी रूपेश ने मिथलेश की हत्या के बाद सौ नंबर पर फोन मिलाया। उसने कहा, 'मैंने पत्नी की हत्या कर दी है। आकर मुझे गिरफ्तार कर लो। तब पुलिस उसके घर पहुंची। पुलिस उसे गिरफ्तार कर थाने ले गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। 

झगड़े से परेशान होकर उठाया कदम

मिथलेश के पिता खेमचंद का कहना था कि रूपेश आए दिन झगड़ा करता था। मकान बनाने के लिए रुपये मांग रहा था। छह महीने पहले भी बेटी की पिटाई की थी। तब पुलिस तक मामला पहुंचा था। मगर, समझौता हो गया था।

पुलिस की पूछताछ में रूपेश ने बताया कि पत्नी घर में अलग रहती थी। माता-पिता छोटे भाई गौरव, उसकी पत्नी के साथ रहते हैं। इसके बावजूद मिथलेश झगड़ा करती थी। वह अलग मकान बनाने की कहती थी। इससे वह परेशान आ गया था। शुक्रवार को गुस्से में आकर पत्नी की हत्या कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed