{"_id":"59ad63364f1c1bf5278b5196","slug":"man-in-mathura-told-about-the-reason-of-murder-of-wife-and-son","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पत्नी और बेटे मारते थे इसलिए कर दिया खून, आरोपी बोला कई दिन से था प्लान ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पत्नी और बेटे मारते थे इसलिए कर दिया खून, आरोपी बोला कई दिन से था प्लान
ब्यूरो/अमर उजाला मथुरा
Updated Tue, 05 Sep 2017 08:40 AM IST
विज्ञापन
हत्या
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा में पत्नी और दो सौतेले बेटों को हत्या करने वाला बाबूलाल सीधा दिल्ली अपने भाई के घर पहुंच गया था। रिश्तेदारों से मिली जानकारी के बाद पुलिस ने दिल्ली में दबिश दी और उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूछताछ में उसने बताया कि वह पहले भी कई दफा इन लोगों को मारने की योजना बना चुका था लेकिन हर बार फेल हो जाता था।
मथुरा के गोकुल बैराज की गणेशपुरम कालोनी में शशि और उसके बेटे जयकिशन एवं नीरज की सोते हुए बेरहमी से हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने शुरूआत में ही मान लिया था हत्या करने वाला शशि का पति बाबूलाल है। दरअसल बाबूलाल शशि को मध्यप्रदेश से शादी करके लाया था। जब बाबूलाल ने शशि से शादी की थी तब उसके दो बेटे थे।
चार साल की सरस्वती उसकी बेटी थी। क्योंकि सरस्वती को कोई नुकसान नहीं हुआ था लिहाजा पुलिस ने मान लिया था कि बाबूलाल ने दोनों सौतेले बेटों को तो मार दिया जबकि अपनी बेटी को छोड़ दिया। बाबूलाल पत्नी और उसके दो बेटों को मारकर सीधा दिल्ली पहुंच गया था। दिल्ली के सोनिया बिहार में उसका भाई रहता है।

अपने बेटों के साथ मुझे मारती थी शशि
पुलिस गिरफ्त में आए बाबूलाल ने बताया कि उसकी पत्नि शशि उसके साथ अपने बेटे छोटू और नीरज को साथ लेकर मारपीट करती थी। घर में घुसने नहीं देती थी। जबकि घर पर कई बाहरी लोगों का आना जाना लगा रहता था। वह उसे बुरा लगता था।
बाबूलाल ने बताया कि उसे शक था कि उसकी पत्नी के अवैध संबंध हैं। उसने बाहरी लोगों के घर आने पर डांटा तो वह उसे मारने लगती थी। एसपी सिटी श्रवण कुमार सिंह ने बताया कि हत्या करने के बाद खून से सने कपड़ों पर चादर लपेटकर दिल्ली गया था। हत्यारोपी ने अपने कपड़े भी नहीं बदले। दिल्ली में भाई के घर ही कपड़े बदले थे।