{"_id":"598f16a44f1c1b362a8b4605","slug":"man-in-etah-posted-morphed-photo-of-girl","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवती को बदनाम करने के लिए फेसबुक पर पोस्ट किया मॉर्फ फोटो","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवती को बदनाम करने के लिए फेसबुक पर पोस्ट किया मॉर्फ फोटो
ब्यूरो/अमर उजाला एटा
Updated Sat, 12 Aug 2017 08:24 PM IST
विज्ञापन
facebook crime
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फेसबुक पर एटा की एक युवती की अश्लील फोटो बनाकर पोस्ट करने का मामला सामने आया है। युवती ने पिता संग पुलिस से सिरफिरे के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने जांच के बाद कार्रवाई का भरोसा दिया।
बताया गया है कि शहर की एक पॉश कालोनी निवासी युवती दिल्ली में नौकरी करती है। आरोप है कि पड़ोस की कालोनी में रहने वाला एक युवक पिछले दो साल से उसे परेशान कर रहा है, लेकिन उसने कभी सामने आकर कोई बात नहीं की। इसके चलते युवती चुपचाप रही।
युवती को आशंका है कि अब उसी युवक ने किसी महिला के नग्न फोटो में उसका चेहरा लगा कर फेसबुक पर पोस्ट किया है। पीड़िता का कहना है कि जो फोटो उसका अश्लील पोस्ट में लगाया है, वो एटा में आयोजित एक कार्यक्रम का है, उस कार्यक्रम में सिरफिरा भी मौजूद था।
विज्ञापन
शुक्रवार शाम पिता के साथ थाने पहुंच कर युवती ने सिरफिरे और उसके एक साथी के खिलाफ लिखित में शिकायत की है। पुलिस ने मामले की जांच के बाद कार्रवाई का भरोसा दिया है। पीड़िता ने पुलिस से फेसबुक से वो पोस्ट हटवाने की मांग की है।