फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   man in agra posted photo of girl on facebook

दोस्ती तोड़ी तो फेसबुक पर पोस्ट कर दी युवती की फोटो

Thu, 17 Aug 2017 08:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा Updated Thu, 17 Aug 2017 08:19 AM IST
विज्ञापन
man in agra posted photo of girl on facebook
facebook crime
आगरा के एत्माद्दौला क्षेत्र की युवती का एक युवक ने जीना मुश्किल कर दिया है। युवती एक होटल में काम करती थी। युवक से उसकी दोस्ती हो गई। कुछ महीने बाद युवती ने रिश्ता तोड़ दिया। अब युवक उस पर शादी का दबाव बना रहा है। उसकी फोटो सोशल मीडिया और व्हाट्सएप पर डाल दी हैं। पीड़िता ने पुलिस से गुहार लगाई है। 
विज्ञापन


एत्माद्दौला क्षेत्र की युवती एक साल पहले नुनिहाई स्थित एक होटल में काम करती थी। टेढ़ी बगिया का एक युवक भी होटल में काम करता था। दोनों में दोस्ती हो गई। छह महीने पहले युवती का रिश्ता तय हो गया। इस पर युवती ने नौकरी छोड़ दी। 
विज्ञापन


इसकी जानकारी पर युवक ने उसे परेशान करना शुरू कर दिया। होटल में उसके साथ खिंचे फोटो को सोशल मीडिया और व्हाट्स एप पर डाल दिया। युवती ने घर से बाहर निकलना बंद कर दिया। उसके ससुराल में भी फोटो भेज दिया। इससे उसका रिश्ता टूटने की कगार पर पहुंच गया है। एक माह पहले युवती ने पुलिस अधिकारियों से शिकायत की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया। मंगलवार को वह दवा लेकर लौट रही थी। तभी युवक ने उसे देख लिया। उसे फोन किया। शादी का दबाव बनाना शुरू कर दिया। मना करने पर अगवा करने की धमकी दी। पीड़िता ने थाना में शिकायत की है। इंस्पेक्टर का कहना है कि युवक की तलाश की जा रही है। वह होटल से फरार हो गया है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed