फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   man in agra naked infront of female doctor on road

ड्यूटी से लौट रही जूनियर डाक्टर के सामने सड़क पर ही नंगा हो गया युवक

Sat, 12 Aug 2017 05:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा Updated Sat, 12 Aug 2017 05:47 PM IST
विज्ञापन
man in agra naked infront of female doctor on road
छेड़छाड़
एसएन मेडिकल कालेज से ड्यूटी खत्म करके घर लौट रही एक जूनियर डाक्टर का गुरुवार रात को एक युवक ने पीछा शुरू कर दिया। अश्लील हरकत भी की। उन्होंने फोन करके अपने साथियों को बुलाया तो युवक भाग निकला। घटना से जूनियर डाक्टर दहशत में है। उन्होंने सुरक्षा की मांग की। शुक्रवार को थाना एमएम गेट में तहरीर दी।
विज्ञापन


बताया गया है कि जूनियर डाक्टर रात तकरीबन 8:45 बजे घर के लिए निकली थी। ओपीडी की ओर जाने वाले रास्ते पर युवक ने उनका पीछा शुरू कर दिया। युवक ने अपने कपड़े भी उतार दिए। जूनियर डाक्टर ने शोर मचा दिया। मगर, अंधेरा होने की वजह से मदद के लिए कोई नहीं आया। 
विज्ञापन


इस पर उन्होंने अपने साथियों को फोन मिलाया, जब तक वे लोग आ पाते उससे पहले ही युवक भाग निकला। घटना से जूनियर डाक्टर काफी डरी हुई है। इससे पहले भी उनकी एक सीनियर साथी के साथ घटना हुई थी। उन्होंने शुक्रवार को थाना एमएम गेट में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। वहीं जूनियर डाक्टरों ने सुरक्षा की मांग की है। पुलिस का कहना है कि आरोपी की तलाश की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

सुरक्षा का नहीं है कोई इंतजाम

बताया गया है कि भारत के सबसे पुराने मेडिकल कालेजों में शुमार एसएन मेडिकल कालेज में सुरक्षा व्यवस्था राम भरोसे है। शाम ढलते ही यहां अराजकतत्वों का जमावड़ा लगने लगता है। यहां रात में ड्यूटी करने वाले चौकीदार तक गायब रहते हैं। 

देर रात तक महिला डाक्टर और स्टाफ ड्यूटी करती हैं, लेकिन ड्यूटी छोड़ने के बाद सुरक्षा राम भरोसे है। इससे पहले भी छेड़छाड़ की घटना हो चुकी हैं। शुक्रवार को हुई घटना के मामले में एसआईसी डा. अजय अग्रवाल का कहना है कि जूनियर डाक्टर से छेड़छाड़ की घटना हुई है। इस बाबत एफआईआर दर्ज कर सुरक्षा व्यवस्था की मांग की गई है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed