{"_id":"593e757e1126f4c70b8b47b7","slug":"man-in-agra-found-hanging-on-tree-in-forest","type":"story","status":"publish","title_hn":"जंगल में पेड़ पर लटकी मिली लाश, घरवाले सोच रहे थे लौट आएगा बेटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जंगल में पेड़ पर लटकी मिली लाश, घरवाले सोच रहे थे लौट आएगा बेटा
ब्यूरो/ अमर उजाला एत्मादपुर (आगरा)
Updated Mon, 12 Jun 2017 04:35 PM IST
विज्ञापन
सुसाइड
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा के एत्मादपुर थाना क्षेत्र में जंगल में लकड़ी काटने गए लोग बबूल के पेड़ पर शव लटका देख दहशत में आ गए। शव आगरा के खंदौली क्षेत्र निवासी छात्र का निकला, जो करीब एक महीने से लापता बताया गया है।
एत्मादपुर थाना क्षेत्र में छलेसर के आसपास रविवार को जंगल में लकड़ी काटने गए लोगों ने पेड़ पर शव लटका देखा तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर देखा तो शव काफी पुराना था। सोमवार को शिनाख्त में सामने आया कि शव खंदौली के गांव उजरई निवासी संदीप का है।
पुलिस की सूचना पर पहुंचे मृतक के चाचा रेशमलाल ने बताया कि संदीप आगर के भवानी सिंह डिग्री कालेज में बीएससी का छात्र था और 11 मई को वह घर से पेपर देने की कहकर निकला था। इसके बाद लौटा नहीं। घरवालों ने काफी खोजबीन के बाद एत्माद्दौला थाने में गुमशुदगी दर्ज करा दी।
विज्ञापन
रेशमलाल ने पुलिस को बताया कि करीब एक साल पहले भी संदीप अचानक घर से बिना बताए चला गया था। कुछ दिन बाद लौट आया। ऐसे में परिवारीजनों ने इस बार भी सोचा कि हो सकता है लौट आए। फिर भी उन्होंने थाने में गुमशुदगी दर्ज करा दी थी। उसका शव मिलने की सूचना ने परिवार में कोहराम मच गया।
एत्मादपुर थाने के कोतवाल जयकरन ने बताया कि शव काफी दिन पुराना है। बबूल के पेड़ पर यह गले में फंदे के सहारे लटका था। युवक ने आत्महत्या की है या उसकी हत्या कर शव लटकाया गया है, यह बात पोस्टमार्टम के बाद ही साफ हो सकेगी।