{"_id":"5f68d283d11da301ea7a9708","slug":"man-found-dead-in-the-nursery-of-the-forest-department-in-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"वन विभाग की नर्सरी में फंदे से लटका मिला माली का शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
वन विभाग की नर्सरी में फंदे से लटका मिला माली का शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप
Tue, 22 Sep 2020 12:21 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Tue, 22 Sep 2020 12:21 AM IST
विज्ञापन
अपराध
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा के थाना सिकंदरा स्थित गुरुद्वारा गुरु का ताल के सामने वन विभाग की नर्सरी में सोमवार सुबह माली बाबूलाल यादव (55) का शव कमरे में फांसी पर लटका मिला। परिजनों ने हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगाया। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने का इंतजार किया जा रहा है। परिजनों ने तहरीर दी है।
विज्ञापन
गांव ककरैठा निवासी बाबूलाल पुत्र नत्थीलाल 20 साल से वन विभाग में माली के पद पर कार्यरत थे। उनके भतीजे वीरेश यादव ने बताया कि चाचा कई बार रात में नर्सरी में ही रुक जाते थे। रविवार को सुबह घर से गए थे। सोमवार सुबह साढ़े आठ बजे बेटा जितेंद्र पिता को खाना देने गया। नर्सरी पर भीड़ लगी थी। बाबूलाल का शव एक कमरे की चौखट से बांधे गए फंदे से लटका हुआ था। पुलिस ने शव को नीचे उतारा।
विज्ञापन
वीरेश का कहना है कि जिस कमरे में शव लटका था, उसमें कुर्सी, बिजली का बोर्ड, बल्ब आदि सामान टूटा हुआ पड़ा था। चप्पल अलग पड़ी थीं। मोबाइल जमीन पर गिरा था। जिस रस्सी पर बाबूलाल लटके थे, वह काफी पतली थी। इससे हत्या की आशंका लग रही है।
विज्ञापन
थाना प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने पर मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। बेटे जितेंद्र ने हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। परिजनों ने किसी तरह की रंजिश से इंकार किया है।
पांच बच्चों के पिता थे बाबूलाल
बाबूलाल के पांच बच्चे हैं। जितेंद्र बड़ा है, जबकि वीरपाल छोटा। तीन बेटियां हैं। पत्नी गुड्डी देवी हैं।
पांच बच्चों के पिता थे बाबूलाल
बाबूलाल के पांच बच्चे हैं। जितेंद्र बड़ा है, जबकि वीरपाल छोटा। तीन बेटियां हैं। पत्नी गुड्डी देवी हैं।