{"_id":"5ca6dbb1bdec2213fc306792","slug":"man-commit-suicide-on-first-marriage-anniversary-in-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"प्रेम विवाह की पहली सालगिरह पर व्यापारी ने की आत्महत्या, मातम में बदलीं खुशियां","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्रेम विवाह की पहली सालगिरह पर व्यापारी ने की आत्महत्या, मातम में बदलीं खुशियां
Fri, 05 Apr 2019 10:09 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Fri, 05 Apr 2019 10:09 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा के थाना जगदीशपुरा क्षेत्र में गुरुवार को एक व्यापारी ने शादी की सालगिरह पर घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
आवास विकास कॉलोनी के सेक्टर सात निवासी जगत कुशवाह (28) पुत्र चंद्रमोहन कुशवाहा अपने भाई गौरव के साथ राजामंडी में चश्मे और बेल्टे बेचने का व्यापार करता था। उसकी शादी चार अप्रैल 2018 को राजामंडी निवासी काजल से हुई थी।
जगत के छोटे भाई गोलू ने बताया कि शादी के बाद से ही काजल और जगत परिवार से अलग 500 मीटर दूर किराये के मकान में रहने लगे थे। गुरुवार को शादी की पहली सालगिरह होने के कारण जगत तैयारी में लगा था।

पत्नी से हुआ था झगड़ा
दोपहर में 12 बजे काजल घर आईं। उन्होंने मां रामबेटी और भाई अनुज को बताया कि जगत से झगड़ा हो गया है। इस पर वो घर ले गई। घर पहुंचने पर जगत सरिया से बंधी रस्सी से लटका हुआ था। इस पर उसे अस्पताल ले गए, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इंस्पेक्टर थाना जगदीशपुरा ने बताया कि मृतक के परिजनों ने जगत की पत्नी और ससुरालियों पर उत्पीड़न का आरोप लगाया है। हालांकि अभी तहरीर नहीं दी है।
भाई गोलू ने पुलिस को बताया कि जगत चार भाइयों में दूसरे नंबर का था। उसने काजल से प्रेम विवाह किया था। मगर, शादी के बाद से ही उसका व्यवहार बदल गया। दोनों के बीच आए दिन कहासुनी होती थी।