फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   man beaten by public in agra over fight with lady

महिला से मारपीट पर भीड़ ने की ननदोई की धुनाई

Thu, 01 Jun 2017 08:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा Updated Thu, 01 Jun 2017 08:37 PM IST
विज्ञापन
man beaten by public in agra over fight with lady
महिला को पीटा - फोटो : Demo Pic
दीवानी में दहेज उत्पीड़न के मामले में तारीख पर आई महिला के साथ उसके ननदोई ने मारपीट कर दी। हाथ पकड़कर उसे खींचकर भी ले जाने का प्रयास किया। लोगों के जुटने पर मां-बेटी ने हिम्मत दिखाते हुए ननदोई को पकड़ लिया। उसकी पिटाई लगाई।
विज्ञापन


शाहगंज क्षेत्र की रहने वाली महिला की शादी उत्तराखंड के कच्चा निवासी युवक से वर्ष 2008 में हुई थी। आरोप है कि चार साल पहले महिला को उसके पति ने घर से निकाल दिया। महिला ने बताया कि उसका ननदोई घर के पास रहता है। पूरे विवाद की जड़ भी वही है। महिला ने पिछले दिनों दहेज उत्पीड़न का केस कोर्ट में डाला था। 
विज्ञापन


गुरुवार को महिला अपनी मां के साथ दोपहर तकरीबन 12:30 बजे तारीख करके बाहर आ रही थी। तभी ननदोई आ गया। महिला का हाथ पकड़कर खींचकर ले जाने लगा। मुकदमा वापस लेने का दबाव भी बनाया। विरोध करने पर मारपीट कर दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मां बेटी ने शोर मचाया तो लोग जुट गए। इसके बाद ननदोई को पकड़ लिया। उसकी पिटाई लगाकर पुलिस के हवाले कर दिया। इंस्पेक्टर थाना न्यू आगरा का कहना है कि पीड़िता की तहरीर पर छेड़छाड़, मारपीट सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed