फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Mainpuri Police Encounter With Cattle Thief Crime News

मैनपुरी: दरोगा की पिस्टल छीनकर भागा बदमाश, मुठभेड़ में गोली लगने से घायल

Wed, 06 Jan 2021 12:35 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी Published by: Abhishek Saxena Updated Wed, 06 Jan 2021 12:35 AM IST
सार

  • जिला अस्पताल से मेडिकल कॉलेज किया गया रेफर 
  • पेशी पर ले जाने के दौरान बुझिया पुल पर हुई मुठभेड़ 

विज्ञापन
Mainpuri Police Encounter With Cattle Thief Crime News
मैनपुरी पुलिस ने पकड़ा पशु चोर गिरोह का सरगना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मैनपुरी जिले में पशु चोर गिरोह का सरगना मंगलवार दोपहर पेशी पर लाए जाने के दौरान दरोगा की पिस्टल छीनकर भाग निकला। उसने पीछा कर रही पुलिस टीम पर फायरिंग की। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल से मेडिकल कॉलेज सैफई रेफर किया गया है।  
विज्ञापन

करहल थाना क्षेत्र के गांव नगला दयाल निवासी रामनरेश की 24 दिसंबर की रात पशु चोर को पकड़ने पर साथियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस मामले में एक जनवरी को थाना पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान चार पशु चोर फग्गू उर्फ राम सिंह बंजारा, जुम्मा, अमन खां और और इरफान उर्फ सोहिल को गिरफ्तार किया था। पशु चोरों के गिरोह के सरगना सलमान और उसके अन्य साथियों तलाश में पुलिस जुटी थी।
विज्ञापन

संबंधित खबर: मैनपुरी में बड़ी वारदात: भैंस चोरी करने आए बदमाशों ने गोली मारकर की किसान की हत्या
विज्ञापन
विज्ञापन


सोमवार रात पुलिस ने गैंग के सरगना सलमान को घिरोर मार्ग से गिरफ्तार कर लिया। मंगलवार की दोपहर थाना पुलिस उसे जीप से पेशी पर ले जा रहे थी। पुलिस के अनुसार दोपहर करीब एक बजे बजे बुझिया पुल के पास उसने लघुशंका की बात कही। इस पर एसआई अंकित सिंह ने उसे नीचे उतारा। जीप से उतरते ही उसने दरोगा की पिस्टल छीन ली और भागने लगा। 

पुलिस टीम पर की फायरिंग
पुलिसकर्मियों ने जब उसका पीछा किया तो उसने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। अचानक हुए हमले से संभलते हुए पुलिसकर्मियों ने बचाव में फायर किए। मुठभेड़ में सलमान के बायें पैर में गोली लग गई। जानकारी मिलने के बाद एसपी अविनाश पांडेय ने जिला अस्पताल पहुंचकर पूरे मामले की जानकारी ली। घायल बदमाश को जिला अस्पताल से मेडिकल कॉलेज सैफई रेफर किया गया है। 

पुलिस अधीक्षक अविनाश पांडेय ने बताया कि पेशी पर ले जाने के दौरान पशु चोर गिरोह का सरगना एसआई की पिस्टल लेकर भागने लगा। उसने पुलिस टीम पर जानलेवा हमला भी किया। जवाबी कार्रवाई में वह पैर में गोली लगने से घायल हुआ है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed