फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   miscreants shot dead farmer in mainpuri

मैनपुरी में बड़ी वारदात: भैंस चोरी करने आए बदमाशों ने गोली मारकर की किसान की हत्या

Sat, 26 Dec 2020 12:14 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 26 Dec 2020 12:14 AM IST
विज्ञापन
miscreants shot dead farmer in mainpuri
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

मैनपुरी जिले के थाना करहल क्षेत्र के नगला दयाल में गुरुवार देर रात एक घर में घुसे चोर को गृहस्वामी और उसके भाई ने पकड़ लिया। उसे बचाने के लिए अन्य साथियों ने पथराव और फायरिंग की। गोली लगने से गृहस्वामी की मौत हो गई और भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। भतीजे की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


थाना क्षेत्र के गांव नगला दयाल निवासी 45 वर्षीय रामनरेश गुरुवार रात परिजनों के साथ घर में सो रहे थे। देर रात करीब 12:50 घर में कुछ चोर घुस आए। आहट सुनकर रामनरेश और भाई मुन्नालाल जाग गए। उन लोगों ने घर में एक चोर को पकड़ लिया और ग्रामीणों को जगाने के लिए शोर मचाना शुरू कर दिया। पकड़े गए साथी को बचाने के लिए अन्य चोरों ने पथराव करते हुए दोनों भाइयों को पीटना शुरू कर दिया। जब दोनों ने पकड़े गए चोर को नहीं छोड़ा, तो एक ने तमंचा से फायरिंग कर दी। एक गोली लगने से रामनरेश लहूलुहान होकर जमीन पर गिर गए। डंडा लगने से मुन्नालाल भी गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन


साथी को छुड़ाने के बाद सभी चोर भाग गए। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों भाइयों को मेडिकल कॉलेज सैफई में भर्ती कराया है। यहां रामनरेश को भी परीक्षण के लिए ले जाया गया, जिसे डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतक के भतीजे रंजीत की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 
एक चोर को परिजनों ने पकड़ लिया था। इसके चलते साथियों ने पथराव और फायर किया। गोली लगने से गृहस्वामी की मौत हुई है। पुलिस चोरों की तलाश में जुटी हुई है। - अशोक कुमार, सीओ करहल। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed