{"_id":"5ab10af54f1c1ba8768b66ce","slug":"mainpuri-girl-attacked-by-blade-after-eve-teasing","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मैनपुरी में सिरफिरे युवक ने की घिनौनी वारदात, जेब में रखकर लाया था ये सामान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैनपुरी में सिरफिरे युवक ने की घिनौनी वारदात, जेब में रखकर लाया था ये सामान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
Updated Tue, 20 Mar 2018 11:22 PM IST
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : attack by blade
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी के बेवर में एक सिरफिरे युवक ने एक किशोरी के साथ छेड़छाड़ करने के बाद उसके चेहरे पर ब्लेड से हमला कर दिया। अपने चेहरे को बचाने के लिए किशोरी ने दोनों हाथ चेहरे पर रख लिए, जिससे उसका चेहरा तो बच गया, लेकिन हाथ जख्मी हो गया।
बताया गया है कि सोमवार को मैनपुरी जिले के एक गांव निवासी किशोरी अपनी सहेली के साथ जा रही थी। इसी दौरान सिरफिरे युवक ने उसका रास्ता रोक लिया और आपत्तिजनक टिप्पणी के साथ छेड़छाड़ करने लगा।
किशोरी ने जब आरोपी की हरकतों को रोकने का प्रयास किया, तो उसने अपनी जेब में रखे ब्लेड को निकालकर उसके चेहरे पर हमला कर दिया। अचानक हमले से बचने के लिए किशोरी ने अपने हाथों से चेहरे से ढ़क लिया। ब्लेड लगने से उसके दोनों हाथों से खून बहने लगा।

- फोटो : demo pic
इसके बाद हमले से घबराई किशोरी ने चीखना-चिल्लाना शुरू कर दिया। मौके पर लोगों को इकट्ठा होते देख आरोपी मौके से फरार हो गया। परिजनों ने मंगलवार को पुलिस में आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
किशोरी के मुताबिक सिरफिरा युवक उसे कई दिनों से परेशान कर रहा था। आए दिन छेड़छाड़ कर रहा था। किशोरी ने कई बार उसे समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आया।
किशोरी के मुताबिक सिरफिरा युवक उसे कई दिनों से परेशान कर रहा था। आए दिन छेड़छाड़ कर रहा था। किशोरी ने कई बार उसे समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आया।
जब युवती ने काट दिया था आरोपी का गुप्तांग
demo pic
- फोटो : demo pic
गौरतलब है कि सन 2011 में कोतवाली क्षेत्र में छेड़छाड़ से परेशान युवती ने ब्लेड से आरोपी का गुप्तांग काट दिया था। आरोपी लंबे समय से युवती को परेशान कर रहा था और उसने युवती के साथ दुष्कर्म की कोशिश की थी। इसे लेकर युवती ने ब्लेड से आरोपी पर हमला कर उसका गुप्तांग काट दिया था।
इसके अलावा भी जिले में छेड़छाड़ की कई वारदातें हो चुकी हैं। सन 2016 में थाना बेवर में घर में घुसकर मारपीट करने के बाद आरोपियों ने युवती पर तेजाब से हमला कर दिया था।
2016 में सैफई से लौट रही मेडिकल छात्रा पर सिरिंज से तेजाब फेंका गया था। हमले में छात्रा व साथी झुलस गए थे।
2016 में ससुरालीजनों ने विवाहिता को चाय में तेजाब पिला दिया था।
2017 में कुरावली में नामजद आरोपियों ने युवती पर तेजाब से हमला कर दिया था। गैंगरेप का मामला तीन आरोपियों के विरुद्ध दर्ज किया था।