फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   mainpuri: girl attacked by blade after eve teasing

मैनपुरी में सिरफिरे युवक ने की घिनौनी वारदात, जेब में रखकर लाया था ये सामान

Tue, 20 Mar 2018 11:22 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी Updated Tue, 20 Mar 2018 11:22 PM IST
विज्ञापन
mainpuri: girl attacked by blade after eve teasing
demo pic - फोटो : attack by blade
मैनपुरी के बेवर में एक सिरफिरे युवक ने एक किशोरी के साथ छेड़छाड़ करने के बाद उसके चेहरे पर ब्लेड से हमला कर दिया। अपने चेहरे को बचाने के लिए किशोरी ने दोनों हाथ चेहरे पर रख लिए, जिससे उसका चेहरा तो बच गया, लेकिन हाथ जख्मी हो गया।
विज्ञापन


बताया गया है कि सोमवार को मैनपुरी जिले के एक गांव निवासी किशोरी अपनी सहेली के साथ जा रही थी। इसी दौरान सिरफिरे युवक ने उसका रास्ता रोक लिया और आपत्तिजनक टिप्पणी के साथ छेड़छाड़ करने लगा। 
विज्ञापन


किशोरी ने जब आरोपी की हरकतों को रोकने का प्रयास किया, तो उसने अपनी जेब में रखे ब्लेड को निकालकर उसके चेहरे पर हमला कर दिया। अचानक हमले से बचने के लिए किशोरी ने अपने हाथों से चेहरे से ढ़क लिया। ब्लेड लगने से उसके दोनों हाथों से खून बहने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

mainpuri: girl attacked by blade after eve teasing
demo pic - फोटो : demo pic
इसके बाद हमले से घबराई किशोरी ने चीखना-चिल्लाना शुरू कर दिया। मौके पर लोगों को इकट्ठा होते देख आरोपी मौके से फरार हो गया। परिजनों ने मंगलवार को पुलिस में आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

किशोरी के मुताबिक सिरफिरा युवक उसे कई दिनों से परेशान कर रहा था। आए दिन छेड़छाड़ कर रहा था। किशोरी ने कई बार उसे समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आया।

जब युवती ने काट दिया था आरोपी का गुप्तांग

mainpuri: girl attacked by blade after eve teasing
demo pic - फोटो : demo pic
गौरतलब है कि सन 2011 में कोतवाली क्षेत्र में छेड़छाड़ से परेशान युवती ने ब्लेड से आरोपी का गुप्तांग काट दिया था। आरोपी लंबे समय से युवती को परेशान कर रहा था और उसने युवती के साथ दुष्कर्म की कोशिश की थी। इसे लेकर युवती ने ब्लेड से आरोपी पर हमला कर उसका गुप्तांग काट दिया था।

इसके अलावा भी जिले में छेड़छाड़ की कई वारदातें हो चुकी हैं। सन 2016 में थाना बेवर में घर में घुसकर मारपीट करने के बाद आरोपियों ने युवती पर तेजाब से हमला कर दिया था।

2016 में सैफई से लौट रही मेडिकल छात्रा पर सिरिंज से तेजाब फेंका गया था। हमले में छात्रा व साथी झुलस गए थे।

2016 में ससुरालीजनों ने विवाहिता को चाय में तेजाब पिला दिया था।

2017 में कुरावली में नामजद आरोपियों ने युवती पर तेजाब से हमला कर दिया था। गैंगरेप का मामला तीन आरोपियों के विरुद्ध दर्ज किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed