फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   mainpuri couple found hanging in village

मैनपुरी में पेड़ पर लटके मिले प्रेमी युगल के शव, लड़का और लड़की की जाति थी अलग

Sat, 13 Jan 2018 07:35 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला मैनपुरी
क्राइम डेस्क, अमर उजाला मैनपुरी Updated Sat, 13 Jan 2018 07:35 PM IST
विज्ञापन
mainpuri couple found hanging in village
प्रेमी और प्रेमिका के शव लटके मिले - फोटो : अमर उजाला
मैनपुरी में किशनी के जयसिंहपुर गांव में कोर्ट मैरिज करने वाले प्रेमी-प्रेमिका ने शनिवार की सुबह फांसी लगाकर जान दे दी। ग्रामीणों को उनका शव गांव के पास एक पेड़ पर लटका मिला। इस दौरान युवती दुल्हन की तरह पूरा शृंगार किए हुए थी। दोनों ही गांव के ही रहने वाले थे। 
विज्ञापन


युवक पहले से शादीशुदा था और उस पर तीन बच्चे हैं। दोनों कुछ दिन पूर्व ही दिल्ली से भागे थे। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। आत्महत्या के साथ ही गांव में ऑनर किलिंग की भी चर्चाएं हैं।  
विज्ञापन


गांव जय सिंहपुर निवासी वीरबल जाटव (30) शादीशुदा था। शादी के बाद उसके प्रेम संबंध गांव निवासी सुलेखा शाक्य से हो गए थे। इसकी जानकारी परिजनों के साथ ही ग्रामीणों को हो गई। इस बीच नवंबर में अचानक वीरबल गायब हो गया। सुलेखा भी दिल्ली में कबाडे़ का काम कर रहे पिता के घर से चली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

mainpuri couple found hanging in village
प्रेमी और प्रेमिका के शव लटके मिले - फोटो : अमर उजाला
इसके बाद परिवारीजनों ने दोनों ढूंढने के प्रयास किए, लेकिन कोई पता नहीं लग सका। पिता ने दिल्ली के बसंतपुर थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। बताते हैं कि करीब दो सप्ताह पूर्व दोनों ने कोर्ट मैरिज की। 

शनिवार की सुबह गांव जयसिंहपुर से करीब आधा किलोमीटर दूर जवाहर सिंह के खेत के किनारे नीम के पेड़ पर वीरबल और सुलेखा के शव लटकते ग्रामीणों ने देखे। पुलिस की मौजूदगी में दोनों शवों को फंदे से उतारा गया। छानबीन के बाद पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। 

एसपी मैनपुरी राजेश एस का कहना है कि युवक शादीशुदा था, वहीं लड़की अपने पिता के पास दिल्ली गई थी। दोनों के शव थाना क्षेत्र में पेड़ पर लटकते मिले हैं। प्रथम दृष्टयता मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। पोस्टमार्टम के लिए शवों को भेजा गया है। पुलिस जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed