फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   main accused of acid attack admitted in hospital mathura

महिला सिपाही पर तेजाब फेंकने वाला मुख्य आरोपी अस्पताल में भर्ती, दो अन्य भेजे गए जेल

Sat, 06 Apr 2019 02:01 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 06 Apr 2019 02:01 PM IST
विज्ञापन
main accused of acid attack admitted in hospital mathura
मुठभेड़ में घायल मुख्य आरोपी संजय - फोटो : अमर उजाला
मथुरा में महिला सिपाही पर तेजाब फेंकने के मामले में दो आरोपियों को पुलिस ने शनिवार को कोर्ट में पेश किया। इससे पहले दोनों को मेडिकल कराया गया। वहीं मुख्य आरोपी संजय सिंह फिलहाल जिला अस्पताल में भर्ती है। उसे दो बोतल खून चढ़ाया गया है। 
विज्ञापन


शुक्रवार रात पुलिस ने मुठभेड़ के बाद मुख्य आरोपी संजय को गिरफ्तार किया। उसके पैर में दो गोलियां लगी हैं। जिला अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। वहीं संजय के साथी सोनू और तेजाब बेचने वाले दुकानदार पुनीत शर्मा पहले ही गिरफ्तार कर चुकी थी।
विज्ञापन


पुलिस ने मुख्य आरोपी के सहयोगी सोनू और एसिड बेचने वाले दुकानदार पुनीत शर्मा को कोर्ट में हाजिर करने से पहले मेडिकल कराया। पुलिस दोनों को जेल भेजकर मुख्य आरोपी की पुलिस कस्टडी रिमांड लेगी। बाकी तीन आरोपियों की तलाश में पुलिस ने दबिश दे रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला सिपाही पर फेंका था तेजाब

श्रीकृष्ण जन्मभूमि की सुरक्षा में तैनात महिला सिपाही नीलम पर गुरुवार की तड़के दमोदरपुरा में तेजाब से हमला किया गया था। नीलम उस वक्त ड्यूटी पर जा रही थी। हमलावर कार में थे। इनमें से खुर्जा बुलंदशहर के गांव बिजलीपुर निवासी संजय को नीलम पहचानती थी। 

संजय ने ही कार से उतरकर उस पर तेजाब फेंका था जबकि उसके बाकी साथी जिनमें हिमांशु बोबी, किशन और सोनू कार में ही बैठे रहे थे। यह सभी आरोपी आपस में दोस्त हैं और बिजलीपुर के ही रहने वाले हैं। इन सभी को संजय ही अपने साथ लेकर आया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed