{"_id":"57f402374f1c1b8932270b53","slug":"mahila-ki-hattya","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगला पत्थर घोड़ा में महिला की सिर फोड़कर हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नगला पत्थर घोड़ा में महिला की सिर फोड़कर हत्या

Updated Wed, 05 Oct 2016 12:55 AM IST
विज्ञापन
नगला पत्थर घोड़ा में महिला की सिर फोड़कर हत्या
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सिकंदरा के गांव नगला पत्थर घोड़ा में ममता (35) की सिर फोड़कर बेरहमी से हत्या कर दी गई। वारदात के बाद से उसका प्रेमी संजय फरार है। इसके चलते पुलिस को उस पर शक है। उसका मोबाइल फोन भी स्विच आफ है। पुलिस उसकी काल डिटेल रिकार्ड के आधार पर तलाश कर रही है।
संजय पत्थर घोड़ा स्मारक के पास फड़ लगाकर कंबल बेचने का काम करता था। उसने नगला पत्थर घोड़ा गांव में रमेश का मकान किराए पर लिया था। यहां दिन में दो तीन घंटे के लिए ही जाता था। इसी दौरान ममता उससे मिलने आती थी। उसने आस-पास के लोगों को बताया था कि वह न्यू आगरा के नगलापदी की रहने वाली है। उसके चार बच्चे भी हैं।
परिवार वाले संजय से उसकी प्रेमिका के खिलाफ हैं, इसलिए चोरी छुपे उससे मिलने के लिए यहां आ जाती है। मंगलवार सुबह संजय के कमरे से दुर्गंध आने पर लोगों ने झांककर देखा। अंदर चारपाई पर ममता की लाश पड़ी थी। फर्श पर खून था।
विज्ञापन
उसका सिर फोड़ा गया था। सूचना पर सिकंदरा थाना पुुलिस पहुंच गई। रमेश के परिवार की महिलाओं ने पुलिस को बताया कि दोनों रविवार की सुबह आए थे। 11 बजे तक संजय को देखा था। इसकेबाद से वह नहीं आया। माना जा रहा है कि ममता की हत्या कर वह भाग गया। उसकी हत्या हो जाने का पड़ोसियों को पता नहीं चला।
पुलिस को उस पर शक है लेकिन उसके बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है। संजय ने मकान मालिक को अपने बारे में सिर्फ इतना बताया था कि वह मुरादाबाद का रहने वाला है। यह भी जानकारी नहीं दी कि मुरादाबाद में किस जगह का है। घर में कोई कागजात भी नहीं मिला है। पुलिस अब ममता की लाश का फोटो लेकर नगलापदी में घूम रही है।