{"_id":"147a542bade66020e99f7195091a0b14","slug":"mahila-ki-aabro-loti-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला को बंधक बनाकर 07 लोगों ने आबरू लूटी ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला को बंधक बनाकर 07 लोगों ने आबरू लूटी
ब्यूरो, अमर उजाला
Updated Sat, 08 Aug 2015 02:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एत्माद्दौला क्षेत्र में मजदूर महिला के साथ गैंगरेप का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि सात लोगों ने महिला को बंधक बनाकर रात भर दुष्कर्म किया। इसकी तहरीर मिलने के बावजूद छलेसर पुलिस चौकी ने एफआईआर दर्ज नहीं की। आरोपियों को चौकी पर तो बुलाया, लेकिन सौदेबाजी करके छोड़ दिया। एक आरोपी से सेटिंग नहीं हो पाई, तो उसका चालान आर्म्स एक्ट के तहत कर दिया। पीड़ित महिला ने शुक्रवार को एसपी क्राइम को पूरा घटनाक्रम बताया। इसके बाद एसपी देहात ने मौका मुआयना किया लेकिन इसके बाद भी न तो रिपोर्ट दर्ज की गई और न ही चौकी पुलिस पर किसी तरह का एक्शन लिया गया। पीड़िता का मेडिकल परीक्षण भी नहीं कराया गया है।
एत्माद्दौला क्षेत्र की रहने वाली महिला आरती (बदला नाम) ने बताया कि वह करीब दो माह से कुबेरपुर में दो ठेकेदारों के साथ मजदूरी कर रही थी। चार अगस्त की शाम को काम खत्म करने के बाद वह एक ठेकेदार के साथ घर लौट रही थी। उसे रास्ते में नगला नथौली के सात लोगों ने घेर लिया। ठेकेदार को तमंचा दिखाकर खामोश रहने की हिदायत दी।
इसके बाद उसे कट्टीखाने के पीछे ले जाकर रातभर सामूहिक दुराचार किया गया। सुबह को बदहवास हालत में उसे पड़ा छोड़कर भाग निकले। उसने पांच अगस्त को छलेसर चौकी में आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी। उसका आरोप है कि इसके बाद छलेसर चौकी की पुलिस ने महिला की इज्जत से खिलवाड़ करने वालों से सौदेबाजी करना शुरू कर दिया। पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने के बाद पैसा लेकर छोड़ना शुरू कर दिया। गुरुवार को भी एक आरोपी को पकड़ा था, वह पैसा नहीं दे सका। इस पर पुलिस ने उसे तमंचे समेत गिरफ्तार दिखाकर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
पीड़ित महिला ने शुक्रवार को एसपी क्राइम से शिकायत की। उन्होंने एसपीआरए बबीता साहू को जांच के बाद कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इस पर शाम को एसपीआरए ने घटनास्थल पर जांच पड़ताल की। एत्मादपुर पुलिस का कहना है कि महिला ने कोई तहरीर नहीं दी।