फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   maan ko lootane ke baad dudhamunhee bachchee ko naale meen phenka

मां को लूटने के बाद दुधमुंही बच्ची को नाले मेें फेंका

Tue, 06 Dec 2016 12:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 06 Dec 2016 12:49 AM IST
विज्ञापन
maan ko lootane ke baad dudhamunhee bachchee ko naale meen phenka
झरना नाला के जंगल में बेहोशी की हालत में मिली महिला - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
ट्रांसयमुना कालोनी में हाईवे पर सोमवार दोपहर बाइक सवार बदमाशों ने बाजार जा रही महिला को बेहोश कर गहने और पर्स लूट लिए। महिला की गोद में छह महीने की बेटी भी थी। बदमाश उसे नाले में फेंक गए जबकि मां को झरना नाला के जंगल में छोड़कर गए। राहगीरों ने उसे देखा। इसके बाद उसके मोबाइल से पति को फोन करके सूचना दी गई। उधर, नाले में राते हुए मिली बच्ची को बालगृह में रखा गया है।
विज्ञापन

सोमवार दोपहर डेढ़ बजे हाईवे स्थित रायल पब्लिक स्कूल के पास नाले में एक बच्ची के रोने की आवाज सुनकर लोग पहुंच गए। बच्ची को नाले में पड़ा देखकर सभी सन्न रह गए। कुछ लोगों ने बच्ची को बाहर निकाल लिया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी। पुलिस बच्ची को थाने पर ले आई। सूचना पर चाइल्डलाइन की टीम पहुंच गई। चाइल्ड लाइन बच्ची को बालगृह में आश्रय दिलवाया। उधर, शाम को महावीर नगर, एत्माद्दौला निवासी अनिल शर्मा थाना एत्माद्दौला पहुंचा। वह जूता कारीगर है। उसने दावा किया वह बच्ची का पिता है। कहा कि उसकी पत्नी पिंकी शर्मा सोमवार को छह साल की बेटी अर्पिता को लेकर ट्रांसयमुना कालोनी स्थित बाजार में गई थी। मगर, वापस घर लौटकर नहीं आई। इस पर उसने फोन मिलाया। दोपहर में कुछ लोगों ने फोन करके बताया कि उसकी पत्नी झरना नाले के जंगल में बेहोशी की हालत में मिली थी। इस पर वह पहुंच गया। उसने पिंकी को निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया। उसने अर्द्धबेहोशी की हालत में बताया कि वह बाजार में गई थी। तभी हाईवे पर बाइकसवार दो युवक आए। अचानक एक युवक ने उसे कपड़ा सुंघाकर बेहोश कर दिया। इसके बाद उसे होश नहीं रहा। उसका पर्स और पायल गायब हैं। पूरी तरह से होश में नहीं आने के कारण वह ज्यादा कुछ नहीं बता सकी। अनिल ने एत्माद्दौला पुलिस को घटना की जानकारी दी है। 
विज्ञापन

थाने में बच्ची को मिला दुलार 
लबालब नाले में बच्ची को जान से मारने के लिए डाल दिया गया था। उसकी तो किस्मत अच्छी थी, जो बच गई। बच्ची कीचड़ में फंस गई। इस कारण उसकी जान बच गई। सिपाही आकांक्षा जब बच्ची को थाने पर लेकर आई। बच्ची को गोद में लेने के लिए होड़ सी लग गई। सिपाही ने ही उसके लिए नए कपड़े खरीदे। उसे नहलाया भी। बच्ची रोये जा रही तो उसे महिला सिपाहियों ने ही चुप किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

लूट करने वाला गैंग सक्रिय 
एत्माद्दौला क्षेत्र में गैंग सक्रिय है। जोकि महिलाओं के साथ कई बार लूट की घटनाओं को अंजाम दे चुका है। आटो गैंग महिलाओं को बेहोश करके लूटता है। इसमें महिलाएं भी शामिल हैं। 

एसएसपी को देंगे मामले की जानकारी 
चाइल्ड लाइन कोआर्डिनेटर नरेंद्र परिहार ने बताया कि बच्ची नाले में मिली थी। बच्ची का डाक्टर से चेकअप कराया गया है। इसके बाद उसे बाल कल्याण समिति के आदेश पर राजकीय बाल गृह (शिशु) में रखा गया है। बच्ची का पिता आया है। उसके पिता होने की पुष्टि करने के बाद ही उसे बच्ची के सुपुर्द किया गया है। बच्ची को अगवा करने प्रयास की आशंका है। इसलिए मामला संवेदनशील लग रहा है। मामले की जानकारी एसएसपी को दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed