फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   lover etm

पेड़ से लटके मिले प्रेमी युगल के शव

Mon, 29 May 2017 01:10 AM IST
पेड़ से लटके मिले प्रेमी युगल के शव
पेड़ से लटके मिले प्रेमी युगल के शव Updated Mon, 29 May 2017 01:10 AM IST
विज्ञापन
lover etm
प्रेमी युगल - फोटो : SELF

विज्ञापन
गांव संवाई से बिहारीपुर को जाने वाले मार्ग पर रविवार रात करीब आठ बजे प्रेमी युगल के शव नीम के पेड़ से लटके मिलने से सनसनी फैल गई। दोनों एक -दूसरे से लिपटे हुए थे। इनमें किशोरकी पहचान गीतम सिंह (17) पुत्र छत्रपाल बघेल निवासी सिकरारी, पचोखरा, फिरोजाबाद के रूप में हुई है। किशोरी तनु (15) पुत्री जगदीश पास के गांव छिकाऊ की थी। दोनों सिकरारी के लीलावती इंटर कालेज में पढ़ते थे।
गीतम ने इस बार 12वीं और तनु ने 10वीं की परीक्षा दी थी। गीतम बघेल जाति से था जबकि तनु जाट जाति से   थी। दोनों के बीच प्रेम संबंधों का परिवार को पता था। वे इसके खिलाफ थे। पुलिस का मानना है कि दोनों ने आत्महत्या की है जबकि  मौके के हालात देखकर हत्या की आशंका से इंकार नहीं किया जा सकता है। गीतम के परिवार ने इसे ऑनर किलिंग का मामला बताया है। तनु के परिवार का कहना है कि गीतम जब उनकी बेटी को भगा ले गया था, तब उसके साथ दो और युवक थे। उधर, रविवार को ही शाम छह बजे तनु के पिता ने पचोखरा थाना में तहरीर दी थी। इसमें आरोप था कि गीतम उनकी बेटी को बहला फुसलाकर भगा ले गया है। इसके दो घंटे बाद ही दोनों के शव एत्मादपुर के संवाई गांव में पेड़ पर लटके मिले। गीतम की बाइक थोड़ी दूरी पर खड़ी थी।
विज्ञापन


‘उन्होंने आत्महत्या नहीं की, उनकी हत्या की गई है’
एत्मादपुर के संवाई गांव में प्रेमी युगल के शव पेड़ पर लटके मिले होने के मामले में किशोर के परिवारीजनों ने सनसनीखेज आरोप लगाया है। उनका कहना है कि दोनों ने आत्महत्या नहीं की, उनकी हत्या करके शव पेड़ पर लटकाया है। उन्होंने इसकी शिकायत पुलिस से करने की बात कही है। वे चाहते हैं कि पूरे मामले की जांच की  जाए। वे लोग इसे ऑनर किलिंग का मामला बता रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

छिकाऊ की तनु जाट बिरादरी से थी, जबकि सिकरारी गांव का गीतम बघेल बिरादरी से था। दोनों एक ही स्कूल में पढ़ते थे। दोनों में काफी समय से प्रेम संबंध थे। उनके परिवारवालों को यह बर्दाश्त नहीं था। कारण, दोनों की जाति अलग-अलग होना था। रविवार शाम को दोनों के शव एत्मादपुर में पेड़ से लटके मिले होने की सूचना पर दोनों के परिवारीजन वहां दौड़ लिए।
गीतम के परिवारीजन इस मामले में खुल कर बोल रहे हैं कि दोनों की हत्या कर उनके शव पेड़ से लटकाए गए हैं। अगर जांच हो जाए तो सच सामने आ जाएगा। तनु के परिवारीजन उनके बीच प्रेम संबंधों को लेकर काफी नाराज थे।
उधर, दोनों गांव के लोगों ने बताया कि सुबह 11 बजे से दोनों गायब थे। तनु के परिवारीजनों ने थाना पचोखरा में तहरीर दी थी कि गीतम उनकी बेटी को भगा ले गया है।  थाना प्रभारी पचोखरा का कहना है कि गीतम और तनु के बीच प्रेम संबंध थे। शाम को तनु को भगा ले जाने की तहरीर दी गई थी। पुलिस तलाश कर रही थी, तभी दोनों के शव एत्मादपुर में पेड़ पर लटके होने की जानकारी मिली।

चाची ने की थी रोकने की कोशिश
एत्मादपुर । सूचना पर पहुंचे लड़की के चाचा कृष्णकुमार ने बताया कि तनु  सायं चार बजे घर से खेत के लिए निकली थी। तनु की चाची सरिता ने उसे रोकने का प्रयास किया लेकिन गीतम सिंह के साथ गांव के ही दो लड़के भूपेंद्र और भोला थे। भूपेंद्र को चाची ने पकड़ लिया लेकिन वह बाद में भाग गया। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed