फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   love couple tried to to suicide in taj nature walk

ताज के साये में प्रेमी युगल ने जान देने की कोशिश

Thu, 16 Jul 2015 02:15 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला अागरा।
ब्यूरो, अमर उजाला अागरा। Updated Thu, 16 Jul 2015 02:15 AM IST
विज्ञापन
love couple tried to to suicide in taj nature walk
मोहब्बत की निशानी ताजमहल के साये में प्रेमी युगल ने जान देने की कोशिश की। ताज नेचर वाक में पहले प्रेमिका फिर और प्रेमी ने अपनी गर्दन पर ब्लेड मार लिया। उन्हें लहूलुहान देखकर पर्यटक घबरा गए । सूचना पर पहुंची ताजगंज थाना पुलिस ने दोनों घायलों को एसएन मेडिकल कालेज में भर्ती कराया। इंस्पेक्टर का कहना है कि शादी न होने के कारण वह तनाव में थे। इसलिए यह कदम उठाया है। दोनों अलग अलग धर्म से ताल्लुक रखते हैं। युवती का परिवार उनकी शादी के लिए राजी नहीं  है।
विज्ञापन


देहरादून निवासी संजय सिंह (25) वर्ष 2003 में परिवार सहित दयालबाग क्षेत्र में रहता था। वह पड़ोस में रहने वाले शाहरुख की बैल्डिंग की दुकान पर मजदूरी का काम करता था। इसी बीच उसके प्रेम संबंध शाहरुख की बेटी आशिया (सभी नाम परिवर्तित) से हो गए। इसकी जानकारी दोनों के परिवार वालों को भी नहीं थी। दोनों ने शादी का फैसला कर लिया। सन 2007 में संजय का परिवार वापस देहरादून में बस गया। संजय और आशिया फोन पर बातचीत करते रहे। वह अक्सर आगरा आकर मिलता था। आशिया डांस सिखाती है। बुधवार को भी संजय आगरा आया और फोन करके प्रेमिका को बुला लिया। दोपहर एक बजे बच्चों को डांस की क्लास देने की कहकर आशिया घर से कहकर निकली। भगवान टाकीज पर दोनों मिलने के बाद दो बजे ताज नेचर वाक पहुंचे। दो घंटे तक बातचीत करते रहे।
विज्ञापन


संजय ने बताया कि प्रेमिका के परिवार वाले शादी के लिए राजी नहीं थे। इस कारण दोनों तनाव में थे। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि आशिया ने अपने पर्स से ब्लेड निकाला। इसके बाद अपनी गर्दन पर दो वार कर लिए। वह लहुलुहान होकर गिर पड़ी। बाद में संजय ने भी अपनी गर्दन पर ब्लेड मार लिया। दोनों का खून बहता देख पर्यटकों की भीड़ लग गई। सभी लोग बुरी तरह घबरा गए। थोड़ी ही देर में वन विभाग के कर्मचारी भी पहुंच गए। घटना की जानकारी पर पहुंची ताजगंज पुलिस ने उन्हें एसएन इमरजेंसी में भर्ती कराया है। प्रेमिका की हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं प्रेमी खतरे से बाहर बताया गया है। इंस्पेक्टर का कहना है कि दोनों के ठीक होने पर पूछताछ की जाएगी। दोनों शादी नहीं हो पाने के कारण डिप्रेशन में थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed